Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

आखिरकार कनलोग के जंगल में पकड़ा गया एक खूंखार तेंदुआ

Published on: 18 November 2021
Screenshot 2021 11 18 23 31 48 74 A23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6

राजधानी शिमला के कनलोग इलाके के जंगल में तेंदुए के लिए लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुए के फंसने की जानकारी मिली है। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार यह तेंदुआ बड़ा है और पिंजरे में लगाए गए मांस के लिए यहां आया था।

प्रारंभिक सूचना के अनुसार रात करीब साढ़े आठ बजे फील्ड स्टाफ ने सूचना दी थी कि एक पिंजरे में कोई जानवर बंद हो गया है। बाद में जब टॉर्च से इसे चेक किया गया तो पता चला कि यह तेंदुआ है।
इसके बाद आला अफसरों को सूचना दी गई। रात करीब नौ बजे वन विभाग के अफसर मौके पर पहुंचे। ट्रैंक्यूलाइजर गन लिए एक टीम भी मौके पर पहुंची और तेंदुए को बेहोश किया गया।

बता दें कि दिवाली की रात को डाउनडेल इलाके से तेंदुए ने एक बच्चे को निवाला बना लिया था जिसके बाद से तलाश में जुटी वन विभाग की टीम को आखिरकार 14 दिन बाद गुरुवार रात एक तेंदुए को पकड़ने में सफलता मिली है। शहर के कनलोग इलाके में जंगल में लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हुआ है।

हालांकि, यह वही तेंदुआ है जिसने कनलोग और डाउनडेल से दो बच्चों को उठाया था, इसकी अभी पहचान नहीं हुई है। वन विभाग के अनुसार इस तेंदुए को पकड़कर अभी रेस्क्यू सेंटर टूटीकंडी ले जाया गया है। वहां आगामी कार्रवाई होगी।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now