साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

शिमला: ट्रेन की चपेट में आने से एक शख्स की मौत

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

कालका शिमला रेलवे ट्रैक पर रविवार सुबह टुटू में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी एक टांग कट गई थी। उसे उपचार के लिए शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां खून ज्यादा बहने के कारण उसने दम तोड़ दिया।

मृतक टुटू में पेंटर का काम करता था। उसकी उम्र 43 साल थी।वो सिरमौर जिले का रहने वाला था। ये हादसा रविवार सुबह हुआ। जिसके बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने टुटू में ही ट्रेनों को रोका और नारेबाजी की। मामले की सूचना मिलते ही बालूगंज थाना और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची।

Join WhatsApp

Join Now