Prajasatta Side Scroll Menu

नई दिल्ली में रन फाॅर हिमाचल मैराथन का आयोजन किया गया

नई दिल्ली में रन फाॅर हिमाचल मैराथन का आयोजन किया गया

शिमला।
राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज नई दिल्ली में रन फाॅर हिमाचल, हिमाचल मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हिामचल प्रदेश के वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयन्ती के अवसर पर प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हंै। यह आयोजन स्वर्णिम हिमाचल महोत्सव का भाग है और मैराथन का आयोजन प्रदेश सरकार, हिमाचल सामाजिक निकाय फेडरेशन और एनसीआर दिल्ली में रहने वाले प्रवासी हिमाचलियों के संयुक्त तत्वाधान से किया गया है। रन फाॅर हिमाचल का आयोजन राजघाट से हिमाचल भवन तक किया गया।

इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने एनसीआर में रहने वाले हिमाचलियों से प्रदेश और देश के विकास में योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश को अद्वितीय प्राकृतिक सुन्दरता, प्रदूषण रहित स्वच्छ वातावरण का वरदान हासिल है और देवभूमि का मूल निवासी होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में केंद्र सरकार ने प्रदेश की विकासात्मक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकासात्मक परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान कर राज्य के विकास में सदैव सहयोग प्रदान किया है। हिमाचली हमेशा जमीन से जुड़े रहने वाले लोग होते हैं। उन्होंने हिमाचली संस्कृति के संरक्षण और इस प्रकार के विशाल कार्यक्रम के लिए एनसीआर में रहने वाले हिमाचलियांे के प्रयासों की सराहना की।

इसे भी पढ़ें:  ब्रेकिंग! राजस्थान सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पुरानी पेंशन को किया बहाल

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राष्ट्रीय राजधानी में इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए एनसीआर में रहने वाले हिमाचलियों की भावनाओं और प्रदेश के प्रति उनके समर्पण भाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने छोटा पहाड़ी राज्य होने के बावजूद कई उपलब्धियां अपने नाम की है और देश में हिमाचल एक आदर्श राज्य के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य ने शिक्षा, स्वास्थ्य और कई अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रदेश की 50 वर्षों की विकासात्मक यात्रा बहुत ही शानदार और प्रेरणादायी रही है। प्रदेश ने 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र व्यक्तियों के दोनों खुराकों के टीकाकरण लक्ष्य को प्राप्त करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और हिमाचल प्रदेश देश में यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला राज्य है।

इसे भी पढ़ें:  पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर राहुल गांधी ने पीएम पर कसा तंज, कहा यह "प्रधानमंत्री जनधन लूट योजना"

उन्होंने राज्य को निरंतर सहयोग प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के रूप में जगत प्रकाश नड्डा के कार्यकाल के दौरान राज्य को स्वास्थ्य अधोसंरचना विशेषरूप से एम्स और चिकित्सा महाविद्यालयों के विकास में विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचली बहुत ही सरल और परिश्रमी लोग होते हैं और देश और विदेश में हिमाचली अपने विश्वसनीय स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि हिमाचलियों ने देश में प्रतिष्ठा और सम्मान अर्जित किया है। उन्होंने सभी हिमाचलियों का आह्वान किया कि विकास की अधिकतम ऊंचाई छुने के लिए एकजुट होकर प्रयास करें।

इसे भी पढ़ें:  कोरोना वैक्सीन को लेकर भारत का इंतजार खत्म,WHO ने भी भारत का माना लोहा

उन्होंने केंद्रीय मंत्री के रूप में जगत प्रकाश नड्डा द्वारा राज्य के लिए एम्स और अन्य विकासात्मक परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान करने के लिए उनके अमूल्य योगदान की सराहना की। उन्होंने प्रदेश के विकास के निरंतर प्रयासरत रहने के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी।

हिमाचल प्रदेश के वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री ने हिमाचल भवन में आयोजित सभा में प्रतिभागियों और एनसीआर में रहने वाले हिमाचलियों को संबोधित किया। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी को बधाई दी।

इस अवसर पर विशेष ओलम्पिक की अध्यक्षा मल्लिका नड्डा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

प्रधान आवासीय आयुक्त एस.के. सिंगला, विभिन्न हिमाचली संगठनों के सदस्यों और प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

.0.

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now