Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

यूको आरसेटी सोलन द्वारा चलाए जा रहे निःशुल्क ” फ़ास्ट फ़ूड स्टाल उद्यमी ” प्रशिक्षण का हुआ समापन

Published on: 6 December 2021
यूको आरसेटी सोलन द्वारा चलाए जा रहे निःशुल्क " फ़ास्ट फ़ूड स्टाल उद्यमी " प्रशिक्षण का हुआ समापन

सोलन|
यूको आरसेटी सोलन द्वारा दिए जा रहे 10 दिवसीय निःशुल्क ” फ़ास्ट फ़ूड स्टाल उद्यमी ” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सफल समापन हुआ। इस 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम मे कुल 22 लोगों ने हिस्सा लिया था जिसमे यूको आरसेटी द्वारा उन्हें फ़ास्ट फ़ूड बनाने व व्यक्तित्व विकास के अलग अलग आयामों के लिए प्रशिक्षित किया गया व स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया।

इस कार्यक्रम की ट्रेनर गुरप्यारी रही। समापन दिवस मे एल.डी.एम. के. के. जसवाल, वित्तीय साक्षरता अधिकारी एम. पी. मदान,असेसर निशु लता , यूको आरसेटी निदेशक रोहित कश्यप व गोपाल बंसल मौजूद रहे।

जानकारी देते हुए आरसेटी निदेशक रोहित कश्यप ने बताया की स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाले इस तरह के विभिन्न कार्यक्रम यूको आरसेटी द्वारा जिला सोलन के निवासियों के लिए मुफ्त चलाये जा रहे हैंव 08 दिसम्बर से 10 दिन का अचार पापड़ बनाने का कार्यक्रम नालागढ़ के कुंदलू पंचायत मे शुरू किया जा रहा है। 20 दिसंबर से यूको आरसेटी सोलन मे जूट बैग बनाने का प्रशिक्षण भी शुरू किया जाएगा जिसके लिए इच्छुक 18-45 वर्ष के प्रतिभागी दोहरी दीवार सुबाथु रोड पर स्थित यूको आरसेटी कार्यालय मे आकर आवेदन कर सकते है अथवा फ़ोन नंबर 01792-227936 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now