Prajasatta Side Scroll Menu

धर्मशाला में 11 दिसंबर को घोषित होगी हिमाचल प्रदेश की नई खेल नीति, अनुराग करेंगे शुभारंभ

धर्मशाला में 11 दिसंबर को घोषित होगी हिमाचल प्रदेश की नई खेल नीति, अनुराग करेंगे शुभारंभ

शिमला|
हिमाचल प्रदेश को जल्द ही अपनी नई स्पोर्ट्स पॉलिसी मिल जाएगी। मंगलवार को प्रदेश के खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि नई खेल नीति तैयार हो गई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की नई खेल नीति 11 दिसंबर को धर्मशाला में घोषित की जाएगी। यह जानकारी प्रदेश के खेल मंत्री राकेश पठानिया ने सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर धर्मशाला आकर नई खेल नीति को लांच करेंगे। नई नीति के तहत खेल संगठनों से नॉन प्लेयर बाहर होंगे। ऐसे संगठनों में खिलाड़ियों को स्थान मिलेगा। वहीं, विभिन्न विभागों में खेल कोटे के तहत भर्तियां बढ़ाई जाएंगी। पठानिया ने कहा कि  अनुराग ठाकुर ने खेल नीति में कुछ संशोधन करने के सुझाव दिए हैं, इन पर विभागीय अधिकारी  काम कर रहे हैं

इसे भी पढ़ें:  पुरानी पेंशन बहाली व कर्मचारियों पर दर्ज FIR रद्द करने की मांग, NPS कर्मचारियों ने पुरे प्रदेश में निकाला कैंडल मार्च

खेल मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री से स्पोर्ट्स पॉलिसी पर पहले की चर्चा कर ली गई है। विभाग के पास 48 करोड़ का कुल बजट है। जिसमें से 24 करोड़ रुपये सैलेरी पर ही खर्च हो जाता है। खेल मंत्री ने कहा कि नई स्पोर्ट्स पॉलिसी के तहत अलग-अलग खेलों के कोच के पद भरने पर अधिक ध्यान दिया गया है। इसके लिए अलग-अलग एसोसिएशन से भी संपर्क किया जा रहा है।

विभाग कई खेल संस्थाओं और एसोसिएशन से संपर्क करेगी। जिससे इनकी सहायता से भी रिक्त पद भरे जा सके। पठानिया ने कहा कि प्रदेश में कई खेलों के कोच उपलब्ध ही नहीं है। इसके लिए कई संस्थाओं से संपर्क किया जा रहा है। स्पोर्ट्स पॉलिसी घोषित होने के बाद रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। पठानिया ने कहा कि आज के समय में देखा गया है कि कई खेल एसोसिएशन के अध्यक्ष ऐसे लोग हैं जिनका खेलों के कोई संबंध नहीं है। नई खेल पॉलिसी में इस बात पर ध्यान दिया गया है कि खेल संघों के अध्यक्ष केवल खिलाड़ी ही हों।

इसे भी पढ़ें:  Himachal ByElection: हिमाचल उपचुनाव में तर्जनी नहीं, मध्यम उंगली पर लगेगी स्याही

राकेश पठानिया ने कहा कि खेलों को रोजगार से जोड़ना बहुत जरूरी है. ऐसे में नई स्पोर्ट्स पॉलिसी में इस बात का विशेष रखा गया है. खिलाड़ियों को अधिक संख्या में रोजगार मिले, अधिक से अधिक विभागों में स्पोर्ट्स कोटा निर्धारित हो. इन सब बातों पर अधिक ध्यान दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि खेलों के लिए आधारभूत ढांचा विकसित करने पर भी बल दिया जाएगा. नई खेल पॉलिसी में टैलेंट हंट पर जोर दिया गया है ताकि गांव के खिलाड़ियों को उचित मौका मिल सके.

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now