Prajasatta Side Scroll Menu

रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का नया शेड्यूल जारी, जानें पूरी डिटेल

रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का नया शेड्यूल जारी, जानें पूरी डिटेल

रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 23 फरवरी 2022 से विभिन्न चरणों में शुरू होंगी। परीक्षा की अभ्यर्थीवार शहर व तिथि की डिटेल एग्जाम डेट से 10-10 दिन पहले जारी की जाएगी। रेलवे में ग्रुप डी के 1.03 लाख से ज्यादा पदों पर आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ही होगी।

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 के भी सिर्फ 6 चरण ही पुरे हो पाए हैं। आरआरसी ग्रुप डी भर्ती के लिए कुल 1 करोड़ 15 लाख युवाओं ने आवेदन किया था। एनटीपीसी छठे चरण की परीक्षा 8 अप्रैल को समाप्त हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने पर रेलवे द्वारा परीक्षा आयोजन की तिथियों का ऐलान किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  Mission 23: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बेचैन बीजेपी

परीक्षा पैटर्न –
आरआरसी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल 100 अंकों की परीक्षा के प्राप्तांकों पर ही परिणाम तैयार किए जाएंगे। रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। परीक्षा की अवधि 1 घंटे 30 मिनट की होगी।

रेलवे ग्रुप-D में चयन प्रक्रिया –
ग्रुप डी के पदों पर चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के प्राप्तांक और शारीरिक दक्षता परीक्षा के जरिए किया जाएगा। सीबीटी में उत्तीर्ण होने वाले कैंडिडेट्स को ही पीईटी के लिए बुलाया जाएगा। सीबीटी में नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। कुल पदों की संख्या के अनुरूप तीन गुना उम्मीदवारों को पीईटी के लिए बुलाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  चुनाव से पहले PM समेत वरिष्ठ नेता मैदान में उतरेंगे

कई दिनों से सोशल मीडिया पर चल रहा था आंदोलन –
रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की डेट घोषित करने की मांग को लेकर पिछले कुछ दिनों से अभ्यर्थियों का सोशल मीडिया पर आंदोलन तेज हो गया था। पिछले करीब तीन साल से ग्रुप डी भर्ती परीक्षा शेड्यूल का इंतजार कर रहे युवा पीएम मोदी, रेल मंत्री, रेल मंत्रालय को टैग करते हुए ट्वीट कर रहे थे। अभ्यर्थियों का कहना था कि उन्हें रेलवे ग्रुप डी भर्ती का फॉर्म भरे करीब तीन साल बीत चुके हैं लेकिन अभी तक उनके सीबीटी शुरू नहीं हो सके हैं। यहां तक कि शेड्यूल भी घोषित नहीं हुआ।
-खबर माध्यम न्यूज़ 24-

इसे भी पढ़ें:  पहाड़ों पर बर्फीले तूफान का अलर्ट, UP में बारिश, गर्जना सुन घरों में दुबके लोग
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now