Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज गया है।

IMG 20201217 WA0000

हिमाचल प्रदेश चुनाव आयोग ने प्रदेश में आचार सहिंता को लागू कर दिया है, इसके साथ ही प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो जाएगी। आज चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर चुनावों की तारीख, नामांकन की तारीख, स्क्रूटनी की तारीख समेत चुनवों के नतीजों की तारीख भी तय कर दी है।

चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक चुनाव के लिए प्रत्याशियों को महज तीन दिन 24, 26 और 28 दिसंबर को नामांकन दाखिल करने होंगे। एक दिन 29 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच करके योग्य और अयोग्य उम्मीदवारों का फैसला किया जाएगा। उसके बाद प्रत्याशियों को 31 दिसंबर तक का समय नामांकन वापस लेने के लिए दिया जाएगा और 31 दिसम्बर जहम तक प्रत्याशियों की अंतिम सूची तैयार करके जारी कर दी जाएगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उसके बाद 24 दिसंबर तक पोलिंग बूथों की अंतिम सूची जारी करने का समय फिये गया है ताकि पोलिंग बूथों की सूची जारी की जा सके। आपको अपने पसंदीदा उम्मीदवारों को चुनने का दिन 10 जवनरी, 2021 तय किया गया है। उस दिन सुबह 08:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक मतदान किया जाएगा और उसी दिन शाम को नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव आयोग की यह सारी प्रक्रिया 12 जनवरी 2021 तक पूरी करने की योजना है। राज्य चुनाव आयोग के सचिव सुरजीत सिंह राठौर ने पूरी योजना सहित यह अधिसूचना जारी की है। चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रदेश आर्दश चुनाव आचार संहिता लागू कर दी गई है।

Aaj Ki Khabrenlatest hindi newsnewssamachar todaytoday news Hindi

Join WhatsApp

Join Now