Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नाहरी पंचायत में निर्विराेध चुने प्रधान-उपप्रधान

Published on: 21 December 2020
IMG 20201217 WA0000

प्रजासत्ता।
– पंचायत गठन के लिए आयोजित आमसभा में लोगों ने जताई सहमति
प्रदेश में अभी ग्राम पंचायत चुनावों को लेकर तिथियां घोषित नही हुई है, लेकिन लोगों ने पंचायत चुनावों के रोस्टर जारी होने के बाद आपसी सहमतियाें से पंचायतों का गठन करना शुरू कर दिया है। सोलन जिला के धर्मपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत नाहरी में पंचायत गठन को लेकर रविवार को आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत के सभी गांव से लोगों ने भाग लिया। एक बडे मैदान में आयोजित इस बैठक में शारीरिक दूरी के नियमों का पालन भी किया गया। बैठक में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों ने आपसी सहमति के साथ प्रधान, उपप्रधान व वार्ड सदस्याें के चयन का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को क्षेत्र के सभी लोगों ने स्वीकार किया व आपसी सहमति से सभी पदों का चयन किया।

इसमें सर्वसम्मति के साथ वर्तमान उपप्रधान हिमांशु गुप्ता को प्रधान पद व पंकज शर्मा को उपप्रधान पद के लिए चुना गया। इसके साथ ही बीडीसी पद के लिए नाहरी पंचायत के पूर्व उपप्रधान मनमोहन शर्मा का नाम पंचायत की और से एकमात्र उम्मीदवार घोषित किया गया। पंचायत के सभी पांचों वार्डों के लिए भी लगभग सभी पद निर्विरोध चनयनित किए जा रहे है। ऐसे में जिला में यह पंचायत इन चुनावों में पहली होगी जो निर्विरोध चुनी जा रही है। अब केवल चुनाव तिथियों का इंतजार है, जिसमें औपचारिकताओं को ही पूरा किया जाएगा।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now