Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

“द हिमालयन वॉइस” गायन प्रतियोगिता सीज़न-1 के फाइनलिसट्स की आवाज़ मे “कान्हा तेरी मुरली” भजन रिलीज़

https://youtu.be/ekJdBgfi9yE

सोलन।
आर. के. अनप्लग्गड प्रोडक्शन द्वारा आयोजित “द हिमालयन वॉइस” गायन प्रतियोगिता पहले सीज़न के फाइनलिसट्स ( संगीता,भावना तंवर संजीव पराशर) की आवाज़ मे कान्हा तेरी मुरली भजन रिलीज़ आज यूट्यूब चैनल “आर के अनप्लग्गड” पर आज रिलीज़ किया गया। आगे जानकारी देते हुए इस प्रतियोगिता के आयोजक व इस गीत के प्रायोजक रोहित कश्यप ने बताया की इस गीत का खूबसूरत संगीत दीपक शर्मा ने व वीडियो को हिमाचल के मशहूर डायरेक्टर सनी शांडील ने डायरेक्ट किया है, व गीत को लिखा एवं कंपोज़ खुद रोहित कश्यप द्वारा किया गया है। साथ ही मे ये अपील भी की है की सभी इस भजन को ज़रूर देखें व ज़्यादा से ज़्यादा प्यार व साथ दें।

” द हिमालयन वॉइस” के बारे मे जानकारी देते हुए यह भी बताया कि इस प्रतियोगिता की विजेता “महिमा संदल” का पंजाबी गीत ” दिल दा हिस्सा” बहुत ही जल्द वादे के अनुसार जनता के बीच लाया जायगा। हिमाचल के बहुमुखी गायन हुनर को पहचान दिलाने के लिए इसी तरह प्रयास जारी रहेंगे व बहुत जल्द “द हिमालयन वॉइस” का दूसरा सीजन भी “आर के अनप्लग्गड” के फेसबुक पेज पर शुरू किया जायगा।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now