Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सोलन पुलिस की SIU टीम ने 18.80 ग्राम हेरोइन सहित शिमला के तीन युवकों को किया गिरफ्तार

सोलन पुलिस की SIU टीम ने 18.80 ग्राम हेरोइन सहित शिमला के तीन युवकों को गिरफ्तार

सोलन|
हिमाचल प्रदेश में नशे का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत सोलन पुलिस की एसआईयु टीम ने शिमला जिला के तीन युवकों को 18.80 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है| पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पकडे गए युवकों की पहचान मनीष भोटका (उम्र 27 वर्ष) पुत्र लेफ्टिनेंट इंदर सिंह निवासी बाटलाड, पीओ फागू तहसील ठियोग जिला शिमला, रमन हिमलवी (उम्र 30 साल) पुत्र बाल राम हिमलवी निवासी कथलाडी तहसील ठियोग और जिला शिमला, रुशिल टांटा (उम्र 25 साल) पुत्र राजेंद्र सिंह टांटा निवासी मिहाना तहसील जुब्बल जिला शिमला के तौर पर हुई है। पुलिस ने तीनो युवको को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में ली जा रही है|

जानकारी अनुसार पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि एक गाड़ी न0 HP-01A-7366 बोलेरो धर्मपुर की तरफ से सोलन की ओर आ रही है, जिसमें तीन युवक सवार है तथा तीनों युवक हैरोईन की खरीद फरोख्त का काम करते हैं । जिस सूचना पर सपरून बस स्टैंड के पास फोरलेन बाईफ्रिकेशन पर नाकाबन्दी की गई । कुछ समय बाद एक गाड़ी न0 HP-01A-7366 धर्मपुर की तरफ से सोलन की ओर आई । । गाड़ी कि तलाशी के दौरान उसके अंदर से कुल 18.80 ग्राम हैरोईन बरामद हुई । जिस संदर्भ में पुलिस थाना सोलन में अभियोग आधीन धारा 21, 29 ND&PS Act में पंजीकृत किया जाकर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है । गाडी में सवार तीनों युवकों को हिरासत में लेकर आगामी कर्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now