Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मंडी: SIU टीम ने पकड़ी 5 किलो 554 ग्राम चरस, आरोपित सरकारी स्कूल में क्लर्क

Published on: 20 January 2022
arest, Mandi News

मंडी|
मंडी जिला के करसोग में एसआईयू की टीम ने बुधवार को गश्त के दौरान 5 किलो 554 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
आरोपित की पहचान ओम प्रकाश पुत्र प्रेम दास है, जो गांव मलोग डाकघर सराहन का रहने वाला है, बताया जा रहा है कि ओम प्रकाश पेशे से एक सरकारी स्कूल में क्लर्क के पद पर तैनात है।

जानकारी के मुताबिक एसआईयू की टीम ने करसोग के कोटलु के समीप नांज कैंची गश्त पर थी। उसी समय एक व्यक्ति नांज कई ओर जा रहा था। एसआईयू की टीम ने व्यक्ति को रोकने का इशारा किया तो वह हड़बड़ा गया। जिस पर एसआईयू की टीम को शक हुआ और व्यक्ति रोक कर उसके बैग की तलाशी ली गई। इस दौरान आरोपी के पास से एक चरस की बड़ी खेप पकड़ी गई। एसआईयू मंडी की टीम इंस्पेक्टर देशराज के नेतृत्व में ये कामयाबी हासिल की है।

डीएसपी करसोग गीताजंलि ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एसआईयू मंडी की टीम ने गश्त के दौरान नांज कैंची कोटलु के समीप एक व्यक्ति से ये चरस बरामद की है। इस व्यक्ति का नाम ओम प्रकाश है। जिसकी उम्र 51 वर्ष है. पुलिस एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्त को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने कहा कि आगामी कार्रवाई जारी है।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now