Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Chandra Grahan 2026 Timing: नोट कर लें दिल्ली से वाराणसी तक Blood Moon की सटीक टाइमिंग

Chandra Grahan 2026 City Wise Time: 3 मार्च 2026 को होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। दिल्ली, वाराणसी और पटना सहित देश के विभिन्न शहरों में ग्रहण का सूतक काल और दिखने का सही समय क्या है?
Chandra Grahan 2026 Timing: नोट कर लें दिल्ली से वाराणसी तक Blood Moon की सटीक टाइमिंग

Chandra Grahan 2026 Timing: इस साल होली के मौके पर एक खास खगोलीय घटना होने जा रही है। 2026 में होली के आसपास चंद्र ग्रहण लगेगा, जिससे लोगों के मन में काफी उलझन है। साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगेगा। इस दौरान चंद्रमा पृथ्वी की छाया में पूरी तरह छिप जाएगा और खून जैसा लाल रंग लेकर नजर आएगा।

भारत में यह ग्रहण लगभग 5 घंटे तक रहेगा। दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 47 मिनट तक चलेगा। अलग-अलग शहरों में इसका नजारा थोड़ा अलग दिखेगा। देश के ज्यादातर हिस्सों में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा, जबकि पश्चिमी इलाकों में प्रच्छाया ग्रहण नजर आएगा।

ग्रहण से पहले सूतक काल भी शुरू हो जाता है। सूतक ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले लगता है। इस बार 3 मार्च को सुबह 6 बजकर 20 मिनट से सूतक शुरू होगा और शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। इस समय में पूजा-पाठ, मंदिर में मूर्ति छूना, नया भोजन बनाना या खाना वर्जित माना जाता है। लोग जप-तप करके आशीर्वाद मांगते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Diwali Puja Muhurat: आज कितने बजे होगी लक्ष्मी-गणेश की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

ग्रहण के दौरान कई काम नहीं करने चाहिए। भोजन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। ग्रहण से पहले खा लें और बाद में स्नान कर शुद्ध भोजन करें। विवाह, हवन, पूजा या कोई शुभ कार्य शुरू नहीं करना चाहिए। यात्रा करना भी अशुभ माना जाता है। बाहर खुले में सोना या आराम करना भी मना है। गर्भवती महिलाओं को बाहर नहीं निकलना चाहिए और नुकीली चीजों से दूर रहना चाहिए। मंदिरों में पूजा नहीं होती और मंदिर बंद रहते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Vastu Tips: सही दिशा में बनाएं अपने बच्चों का स्टडी रूम, पढ़ाई में मिलेगी सफलता

यह ग्रहण भारत के अलावा कई दूसरे देशों में भी दिखेगा, जैसे न्यूयॉर्क, टोरंटो, लॉस एंजेल्स, सिडनी, मेलबर्न, टोक्यो, बीजिंग आदि जगहों पर। दिल्ली, वाराणसी और पटना सहित देश के विभिन्न शहरों में ग्रहण का सूतक काल और दिखने का सही समय क्या है?

आइए जानते हैं आपके शहर में कितने बजे दिखेगा ग्रहण

शहर आरंभ समय समाप्ति समय कुल अवधि
प्रयागराज शाम 06:08 शाम 06:46 38 मिनट
कानपुर शाम 06:14 शाम 06:46 32 मिनट
वाराणसी शाम 06:04 शाम 06:46 43 मिनट
दिल्ली शाम 06:26 शाम 06:46 20 मिनट
पटना शाम 05:55 शाम 06:46 51 मिनट
रांची शाम 05:55 शाम 06:46 51 मिनट
कोलकाता शाम 05:43 शाम 06:46 1 घंटा 03 मिनट
भुवनेश्वर शाम 05:54 शाम 06:46 52 मिनट
गुवाहाटी शाम 05:27 शाम 06:46 1 घंटा 19 मिनट
चेन्नई शाम 06:21 शाम 06:46 26 मिनट
बेंगलुरु शाम 06:32 शाम 06:46 14 मिनट
हैदराबाद शाम 06:26 शाम 06:46 20 मिनट

कब होगी होलिका दहन?
अब सबसे बड़ा सवाल है – होलिका दहन कब होगा? धार्मिक नियमों के अनुसार होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा की पूर्व संध्या यानी होली की रात को किया जाता है। इस बार पूर्णिमा 2 मार्च को शाम 5 बजकर 55 मिनट पर शुरू हो रही है और 3 मार्च को शाम 5 बजकर 7 मिनट पर खत्म होगी। लेकिन 3 मार्च को सुबह से ही सूतक शुरू हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  Hariyali Teej 2024: सौंदर्य और सजावट के साथ करे प्रकृति का स्वागत

इसके अलावा भद्रा काल भी 2 मार्च को शाम 5 बजकर 58 मिनट से शुरू होकर 3 मार्च सुबह 5 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इसलिए होलिका दहन भद्रा काल से पहले करना जरूरी है। ऐसे में इस साल होलिका दहन 2 मार्च को ही होगा।

यह संयोग काफी दुर्लभ है और लगभग 100 साल बाद ऐसा हो रहा है। लोग ग्रहण के साये में होली मना रहे हैं, इसलिए सही तारीख और समय का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Astrology & Religion astrology tips India Daily Horoscope Hindi Hindu festival 2025 puja vidhi Hindi Rashifal Today religion news India

Join WhatsApp

Join Now