Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

100 रुपये से कम का ये है बेस्ट रिचार्ज प्लान, मिलेगी 45 दिनों की वैलिडिटी और कई सुविधाएं!

Best Recharge Plan Under 100

Best Recharge Plan under 100: रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया समेत बीएसएनएल अपने ग्राहकों को कई शानदार बेनिफिट्स ऑफर करती है। इन सभी कंपनियों में एक बीएसएनएल अपने ग्राहकों को कम कीमत के शानदार प्लान ऑफर करती है। ऐसे में कहीं ना कहीं दूसरी टेलीकॉम कंपनियों को एक तगड़ा मुकाबला मिलता है।

आज हम आपके लिए बीएसएनएल का एक खास प्लान लेकर आए हैं जो काफी कम कीमत में आता है। ये प्लान 45 दिनों तक डेटा और कॉलिंग सुविधा देता है। सस्ते में सिम एक्टिव रखने के लिए एक बेस्ट प्लान माना जाता है। आइए 100 रुपये से कम कीमत के प्लान के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Best Recharge Plan under 100

अगर आप अपनी सिम को एक्टिवेट रखने के लिए रिचार्ज करते हैं तो बीएसएनएल का प्लान आपके लिए बेस्ट रहेगा। बीएसएनएल की ओर से 100 रुपये से कम कीमत में 45 दिनों की वैधता के साथ प्लान ऑफर किया जाता है। इस प्लान में यूजर्स को कॉलिंग और डेटा की सुविधा भी मिलती है।

BSNL Rs 94 Plan

बीएसएनएल की ओर से 100 रुपये से कम कीमत में 94 रुपये का प्लान दिया जाता है। इस प्लान की वैधता 45 दिनों की है। ये एक प्रीपेड रिचार्ज प्लान है जो ग्राहकों को कॉलिंग और डाटा का लाभ देता है। इसमें लोकल और नेशनल कॉलिंग बेनिफिट्स शामिल हैं। कॉलिंग के लिए यूजर्स को 200 मिनट की सुविधा मिलती है।

देश के हर कोने में कर सकेंगे बात

बीएसएनएल की ओर से 94 रुपये में कॉलिंग बेनिफिट दिया जाता है। इसके जरिए यूजर्स देश के किसी भी कोने में बात कर सकेंगे। इसमें सिर्फ कॉलिंग बेनिफिट नहीं बल्कि डेटा की सुविधा भी मिलती है। 45 दिनों तक यूजर्स 3जीबी डेटा की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, ये प्लान डेली डेटा बेनिफिटेस के साथ नहीं आता है।

Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now