Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

होली से पहले होम अप्लायंसेज पर 75% तक छूट!

Flipkart Electronics Sale

Flipkart Electronics Sale: प्रसिद्ध ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर आए दिन नई-नई सेल शुरू होती रहती है। इस बार प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रॉनिक सेल शुरू हुई है। इस दौरान टीवी और दूसरे होम अप्लायंसेज पर 75 फीसदी तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

फ्लिपकार्ट पर चल रही इलेक्ट्रॉनिक्स सेल 24 फरवरी से शुरू है जोकि 28 फरवरी तक जारी रहेगी। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की कीमत पर छूट मिलने के अलावा अन्य ऑफर्स भी शामिल हैं। आइए फ्लिपकार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स सेल के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Flipkart Electronics Sale Offers

फ्लिपकार्ट सेल में आईसीआईसीआई बैंक और पंजाब नेशन बैंक के कार्ड पर 10 फीसदी का डिस्काउंट भी मिल रहा है। आप इस सेल में एयर कंडीशनर को 2333 रुपये से शुरू होने वाली ईएमआई पर खरीद सकते हैं। वहीं, सेल में स्मार्ट टीवी आपको 1250 रुपये की मंथली ईएमआई पर मिलेगा।

Flipkart Electronics Sale: Smart TV Offers

सेल में आप टीवी को 6 हजार रुपये से कम की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। थॉमसन का 24 इंच स्क्रीन साइज वाला टीवी 5,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है।

फ्लिपकार्ट पर 32 इंच का स्मार्ट टीवी 9,499 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध होगा। आप Blaupunkt TV को 6,749 रुपये में खरीद सकते हैं। इस कीमत में आपको 24 इंच स्क्रीन साइज वाला स्मार्ट टीवी मिलेगा।

प्रीमियम टीवी पर भी तगड़ी छूट

अगर आप प्रीमियम टीवी चाहते हैं तो सैमसंग का 55 इंच स्क्रीन साइज वाला स्मार्ट टीवी महज 27,749 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं, वनप्लस का 40 इंच स्क्रीन साइज वेरिएंट डिस्काउंट के बाद 17,249 रुपये में मिल रहा है। Sony का 50 इंच स्क्रीन साइज वाला 4K स्मार्ट टीवी 48,749 रुपये में उपलब्ध है।

एसी और वॉशिंग मशीन पर भी छूट

टीवी के साथ-साथ आप वॉशिंग मशीन भी डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। सेल में आपको 11,000 रुपये के बजट में ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन मिल जाएगी। फ्लिपकार्ट सेल से आप 1 टन क्षमता का एसी सस्ते में खरीद सकते हैं।

स्प्लिट एसी की कीमत 20,490 रुपये से शुरू हो रही है। वहीं, इन्वर्टर एसी 30 फीसदी के डिस्काउंट पर मिल रहा है। इस सेल से आप रेफ्रिजरेटर को 11,990 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं।

Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now