Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

iPhone 18 Pro Max: नए ‘Deep Red’ अवतार में मचेगी धूम, जानें लॉन्च डेट, संभावित कीमत और चौंकाने वाले फीचर्स!

iPhone 18 Pro Max Price And Launch Date: एप्पल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर! iPhone 18 Pro Max अब तक के सबसे शानदार 'Deep Red' कलर और शक्तिशाली A20 Pro चिप के साथ दस्तक देने वाला है।
iPhone 18 Pro Max: नए 'Deep Red' अवतार में मचेगी धूम, जानें लॉन्च डेट, संभावित कीमत और चौंकाने वाले फीचर्स!

iPhone 18 Pro Max Leaks: Apple इन दिनों 2026 के अपने सबसे बड़े इवेंट की तैयारियों में लगा हुआ है, जो बस कुछ दिनों में होने वाला है। लेकिन इसी बीच लोगों की जुबान पर अभी से iPhone 18 Pro Max छाया हुआ है। इस फोन के लॉन्च में अभी लगभग छह महीने का समय बाकी है, फिर भी लीक और अफवाहों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नए रंगों से लेकर बेहतरीन फीचर्स तक, इस फोन को लेकर हर तरफ बातें हो रही हैं। आइए जानते हैं कि आने वाले iPhone 18 Pro Max के बारे में अभी तक क्या-क्या जानकारी सामने आई है।

डिजाइन के मामले में Apple इस बार बड़े बदलाव नहीं ला रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि Pro सीरीज का लुक हाल के वर्षों में ही बदला गया है। लेकिन अच्छी खबर यह है कि कंपनी नए कलर ऑप्शन जरूर ला सकती है, जो यूजर्स के लिए ताजगी भरा बदलाव साबित होंगे।

इसे भी पढ़ें:  Oppo Reno 8T 5G के कलर ऑप्शन्स और डिजाइन का हुआ खुलासा, जानें...

कैमरे की बात करें तो iPhone 18 Pro Max में तीन रियर कैमरे मिलने की उम्मीद है। इनमें 48 मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 48 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए सामने की तरफ 18 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

स्क्रीन की क्वालिटी भी इस फोन में शानदार रहने वाली है। इसमें 6.9 इंच का ProMotion Super Retina XDR डिस्प्ले होने की बात कही जा रही है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। पिछले मॉडल की तरह ही इसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक पहुंच सकती है, जिससे बाहर धूप में भी स्क्रीन साफ दिखेगी।

इसे भी पढ़ें:  एक साल तक रिचार्ज की नो-टेंशन, ये है जियो का किफायती रिचार्ज प्लान!

परफॉर्मेंस के लिए यह फोन Apple का नया A20 Pro चिपसेट इस्तेमाल कर सकता है। इसमें GPU के कोर भी पहले से ज्यादा हो सकते हैं। अफवाहों के मुताबिक Pro और Pro Max मॉडल में 16GB तक RAM मिल सकती है। बैटरी बैकअप के लिए 5100mAh की बड़ी बैटरी और 40W की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट की उम्मीद है।

लॉन्च की तारीख की बात करें तो सूत्रों का कहना है कि iPhone 18 Pro Max भारत समेत दुनिया भर में 12 सितंबर 2026 को पेश किया जा सकता है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत करीब 1,54,900 रुपये रहने की संभावना है। वहीं अमेरिका में यह $1,399, कनाडा में CAD 1,899 और दुबई में AED 4,999 के आसपास शुरू हो सकता है।

इसे भी पढ़ें:  होली पर सस्ता हुआ वीवो वी27 प्रो! जानें ऑफर्स

फिलहाल ये सारी जानकारियां लीक और अफवाहों पर आधारित हैं, लेकिन iPhone 18 Pro Max को लेकर एप्पल लवर की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। आने वाले महीनों में इस फोन से जुड़े हुए और भी कई अपडेट सामने आ सकते हैं।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren best smartphone India gadget news today Gadgets Update latest gadgets mobile accessories India new gadget launch India tech gadget review Tech News Hindi

Join WhatsApp

Join Now