Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रात को जोरदार धमाके के साथ घरों में हुई कंपन, दहशत में रहे लोग; पढ़ें पूरा मामला

जोरदार धमाके की आवाज से घरों में हुई कंपन, घरों से बाहर भागे लोग

प्रजासत्ता|हमीरपुर
हमीरपुर जिले में सोमवार रात करीब 9:45 बजे जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जोर का था कि कई इमारतों के खिड़की और दरवाजे थरथरा उठे। कई लोग धमाके की आवाज सुनने के बाद रात को घरों से बाहर भागे। बताया जा रहा है, लेकिन इसकी आवाज बिलासपुर और ऊना जिला में भी सुनाई पड़ी। ऐसा माना जा रहा था कि कहीं आसमान में उड़ रहे फाइटर जेट से कोई बम या मिसाइल गिरी हो।

लोग यह सोचने को मजबूर हो गए कि इतना बड़ा धमाका कैसे हुआ। प्रशासन की ओर से जिलेभर पांचों उपमंडल अधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्र में इस धमाके की रिपोर्ट ली। लेकिन अभी तक कहीं से कोई भी जानमाल के नुकसान होने की सूचना नहीं है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

रात को हुए धमाके से जिला से किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि उन्हें इस तरह के धमाके की आवाज से घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन व पुलिस पूरी तरह से सजग हैं, जबकि सीमा पर सेना पूरी तरह से मुस्‍तैद है।

इस बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर विजय सकलानी ने कहा कि सोमवार देर रात जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी है। उन्होंने कहा कि इस बारे में जांच की जा रही है।

Aaj Ki KhabrenHamirpur district newsHamirpur Himachal updateHamirpur HP newshamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now