Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Hamirpur Illicit Liquor: प्रतापनगर में किराने की दुकान से 170 पेटी शराब बरामद, ऊना निवासी आरोपी फरार

आबकारी विभाग ने हमीरपुर के प्रतापनगर में पांच घंटे तक चली छापेमारी के बाद अवैध शराब के बड़े जखीरे को जब्त किया है, मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है।
Hamirpur Illicit Liquor: प्रतापनगर में किराने की दुकान से 170 पेटी शराब बरामद, ऊना निवासी आरोपी फरार

Hamirpur Illicit Liquor: हमीरपुर जिले के थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रतापनगर में आबकारी एवं कराधान विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विभाग ने किराने की दुकान की आड़ में संचालित हो रहे एक बड़े अवैध शराब गिरोह का पर्दाफाश किया है।

जानकारी के मुताबिक विभागीय टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रतापनगर में दबिश दी। यह पूरी कार्रवाई पांच घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती जांच में टीम ने एक किराने की दुकान से 5 पेटियां और दूसरी दुकान से 7 पेटियां बरामद कीं।

जब आबकारी विभाग की टीम ने आरोपी द्वारा किराए पर लिए गए कमरों की गहनता से तलाशी ली, तो वहां भारी मात्रा में अवैध शराब मिली। अधिकारियों ने इन गुप्त कमरों से 158 से अधिक देसी और अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद की हैं। कुल मिलाकर लगभग 170 पेटियां जब्त की गई हैं।

इसे भी पढ़ें:  प्रदेश की सुक्खू सरकार ने किया मजदूर, आश्रितों के हित में फैसला :-राणा

छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपी, जिसकी पहचान सन्नी सहगल के रूप में हुई है, पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी धरपकड़ के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।

इसे भी पढ़ें:  Himachal: मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर से आए वन मित्रों से किया संवाद

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि जिस किराने की दुकान से यह अवैध धंधा चलाया जा रहा था, उसे ऊना जिला निवासी सुरेश कुमार ने किराए पर लिया था। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह काला कारोबार काफी समय से फल-फूल रहा था, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे थे।

प्रतापनगर के निवासियों का मानना है कि इस पूरे सिंडिकेट में कुछ स्थानीय लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिनकी गतिविधियां लंबे समय से संदिग्ध रही हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जाए ताकि इस नेटवर्क की पूरी कड़ियां जुड़ सकें।

इसे भी पढ़ें:  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के काफ‍िले में शामिल गाड़ि‍यां दुर्घटनाग्रस्‍त, दो सुरक्षा कर्मी घायल

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) बलवीर सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रतापनगर क्षेत्र से लगभग 170 पेटियां शराब बरामद की गई हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि फरार आरोपी सन्नी सहगल को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Crime News Hindi Hamirpur district news Hamirpur Himachal update hamirpur latest news hamirpur news hamirpur news today Hamirpur samachar Himachal Police

Join WhatsApp

Join Now