Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Hamirpur News: शर्मसार! हमीरपुर के मंदिर में बाबा ने मासूमों के साथ की अश्लील हरकतें, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Hamirpur Minor Harassment News: हमीरपुर जिले के कोहली स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में दो मासूम बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने वाले बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
Hamirpur News: शर्मसार! हमीरपुर के मंदिर में बाबा ने मासूमों के साथ की अश्लील हरकतें, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Hamirpur News: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक बहुत ही दु:खद और शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां कोहली इलाके के श्री राधा कृष्ण मंदिर में रहने वाले एक बाबा पर दो छोटी मासूम बच्चियों के साथ गंदी हरकतें करने का गंभीर आरोप लगा है। अभिभावकों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी बाबा काफी समय से प्रवासी मजदूरों की छोटी-छोटी बेटियों को अपनी बुरी नजर का निशाना बना रहा था। बच्चियों के व्यवहार में अचानक बदलाव आने लगा था। जब माता-पिता को शक हुआ तो उन्होंने जांच की और मौके पर ही बाबा को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

इसे भी पढ़ें:  Hamirpur to Vrindavan Bus Service: हमीरपुर से वृंदावन के लिए किया बस सेवा शुरू, इतना होगा किराया

हमीरपुर के एसपी बलवीर सिंह ठाकुर ने मामले को बहुत गंभीरता से लिया। उन्होंने खुद जांच की कमान संभाली। पुलिस की टीम शाम को मंदिर पहुंची और पीड़ित बच्चियों तथा उनके परिवार वालों के बयान दर्ज किए। जांच में साफ हो गया कि बाबा ने करीब 5 साल की मासूम बच्चियों के साथ न सिर्फ गंदी बातें और हरकतें कीं, बल्कि उनके निजी अंगों से भी छेड़छाड़ की।

पुलिस ने फौरन आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ पोक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर दिया। आरोपी की पहचान वचित्र सिंह के रूप में हुई है। वह पंजाब के लुधियाना जिले के हरिओम कलां गांव का मूल निवासी है। पिछले कुछ समय से वह हमीरपुर के कोहली मंदिर में रह रहा था।

इसे भी पढ़ें:  हमीरपुर: मक्की को भारी नुक्सान पहुंचा सकता है फॉल आर्मी कीट

पीड़ित बच्चियां उत्तर प्रदेश से आए प्रवासी मजदूरों की बेटियां हैं। उनके माता-पिता पास ही किराए के मकान में रहकर मजदूरी करते हैं। इस घटना से इलाके में बहुत आक्रोश है और लोग ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और कानून के अनुसार सख्त सजा दिलाई जाएगी।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Hamirpur district news Hamirpur Himachal update hamirpur latest news hamirpur news hamirpur news today Hamirpur samachar Himachal Crime News Himachal News Today

Join WhatsApp

Join Now