Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नादौन स्कूल ने जीती मेजर ध्यान चंद प्रतियोगिता

नादौन स्कूल ने जीती मेजर ध्यान चंद प्रतियोगिता

सुजानपुर।
युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने शनिवार को यहां सुजानपुर के मैदान में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की स्मृति में जिला स्तरीय अंडर-19 हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की। इस प्रतियोगिता के फाइनल मैच में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नादौन ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर को हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर एसडीएम राकेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी पूर्ण चंद कटोच ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों तथा सभी खिलाडिय़ों का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि हर वर्ष 29 अगस्त को मेजर ध्यान चंद का जन्मदिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष भी युवा सेवाएं एवं खेल विभाग मेजर ध्यान चंद की स्मृति में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर रहा है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इससे पहले शनिवार सुबह प्रधानाचार्य डॉ. रत्न लाल ने इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस आयोजन में हॉकी की कोच तवी चौहान के साथ-साथ एथलेटिक्स कोच राजेंद्र कुमार, वॉलीबाल कोच विक्रम सिंह और कुलदीप ठाकुर ने भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

Hamirpur district newsHamirpur Himachal updateHamirpur HP newshamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now