पद्मश्री अजय ठाकुर ने हिमाचल कबड्डी फेडरेशन पर लगाया दलाली का आरोप,कल करेंगे दलालों को बेपर्दा

सोलन|
अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और पद्मश्री अजय ठाकुर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी हिमाचल प्रदेश कबड्डी फेडरेशन पर खिलाड़ियों के चयन को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। अजय ठाकुर ने वीडियो में फेडरेशन में दलाली, भ्रष्टाचार होने और कबड्डी को बेच देने की बात कही।

अजय ठाकुर ने लाइव वीडियो में कहा कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन गलत दिशा पर चल पड़ी है। टीम में जगह बनाने के लिए हुनर नहीं सिफारिश और पैसों की जरूरत पड़ रही है। कुछ लोग अपने हित साधने के लिए खेल को दलाली का अखाड़ा बनाने पर तुले हैं।

उन्होंने कहा कि टीम के चयन में पूरी पारदर्शिता बरती जानी चाहिए और पूरी वीडियोग्राफी की जानी चाहिए। मेरी सिलेक्शन हो जाने से मैं चुप नहीं हो जाउंगा। मैं सबके पर्दे खोलूंगा। अजय ने दावा किया कि शुक्रवार को नालागढ़ में मीडिया के सामने लेन-देन के सबूत के साथ फेडरेशन की सच्चाई को लाएंगे।

दरअसल, यह विवाद हरियाणा में कबड्डी के प्रस्तावित नेशनल टूर्नामेंट के लिए टीम चयन की प्रक्रिया के कारण पैदा हुआ है। 21 जुलाई से हरियाणा में कबड्डी टूर्नामेंट शुरू हो रहा है। हिमाचल कबड्डी फेडरेशन का दावा है कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए टीम के खिलाड़ियों का सिलेक्शन ‘चयन समिति’ ने किया है।

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।
- Advertisement -