Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kasauli Heritage Market Fire: कसौली हेरिटेज मार्केट अग्निकांड से 184 साल पुरानी विरासत राख, आंसुओं में डूबे दुकानदार

Heritage Market, Kasauli Cantonment: हिमाचल के कसौली में सोमवार तड़के भड़की भीषण आग ने ऐतिहासिक हेरिटेज मार्केट के एक बड़े हिस्से को तबाह कर दिया है। पाइन मॉल मार्केट के पहले ही हटने के बाद, अब इस अग्निकांड ने पर्यटकों के पसंदीदा केंद्र को मलबे में तब्दील कर दिया।
Published on: 13 April 2026
Kasauli Heritage Market Fire Kasauli Heritage Market Fire : कसौली हेरिटेज मार्केट में तड़के भीषण आग, लाखों का नुकसान

Kasauli Heritage Market Fire: हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटक स्थल कसौली से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। सोमवार सुबह करीब 4:00 बजे छावनी क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक हेरिटेज मार्केट में भीषण आग लग गई। इस हादसे ने न केवल करोड़ों की संपत्ति स्वाहा कर दी, बल्कि 1842 में अंग्रेजों द्वारा बसाए गए इस बाजार की पहचान पर भी गहरा जख्म दिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानदारों को संभलने का एक भी मौका नहीं मिला। खानपान की दुकानों में रखे गैस सिलेंडरों के धमाकों ने स्थिति को और भयावह बना दिया। विस्फोट इतने जबरदस्त थे कि दुकानों की छतें और लोहे की चादरें 200 मीटर दूर पेड़ों पर जा गिरीं।

हेरिटेज मार्केट की कुल 29 दुकानों में से 8 दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गई हैं, जबकि कई अन्य को भारी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय निवासियों और दुकानदारों में इस घटना को लेकर गहरा शोक है। प्रशासन के प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, इस अग्निकांड में लगभग 5 से 7 करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका है।Kasauli Heritage Market Fire Kasauli Heritage Market Fire : कसौली हेरिटेज मार्केट में तड़के भीषण आग, लाखों का नुकसान

उल्लेखनीय है कि कसौली में पर्यटकों के लिए दो प्रमुख आकर्षण केंद्र हुआ करते थे, पाइन मॉल मार्केट और हेरिटेज मार्केट। पाइन मॉल मार्केट को कुछ वर्ष पहले अदालती आदेशों के बाद हटा दिया गया था, जिससे कई परिवार विस्थापित हुए थे। अब हेरिटेज मार्केट के तबाह होने से कसौली की खूबसूरती और स्थानीय व्यापार को अपूरणीय क्षति हुई है।

Local MLA Vinod Sultanpuri and former Minister Rajiv Saizal
Local MLA Vinod Sultanpuri and former Minister Rajiv Saizal

राहत कार्य में हिमाचल प्रदेश अग्निशमन विभाग के साथ-साथ सेना और वायुसेना के दमकल वाहनों ने भी मोर्चा संभाला। करीब 11 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक दुकानदारों का सब कुछ जलकर खाक हो चुका था। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद फायर हाइड्रेंट समय पर काम नहीं आए।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक विनोद सुल्तानपुरी और पूर्व मंत्री राजीव सैजल ने मौके का दौरा किया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। प्रशासन की ओर से पीड़ितों को तात्कालिक राहत राशि वितरित की गई है, जिसने प्रभावितों के जख्मो पर मरहम लगाने का कम किया है। फिलहाल आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News TodaySolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now