Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

79th Independence Day: सरकाघाट में CM सुक्खू ने कर्मचारियों के लिए नहीं बल्कि जनहित की ये बड़ी घोषणाएं..!

Published on: 15 August 2025
79th Independence Day: सरकाघाट में CM सुक्खू ने कर्मचारियों के लिए नहीं बल्कि जनहित की ये बड़ी घोषणाएं..!

79th Independence Day: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सरकाघाट में 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता की। मूसलाधार बारिश के बावजूद राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सरकाघाट में आयोजित इस समारोह में उन्होंने ध्वजारोहण किया, परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली।

बारिश के बीच जनता में आजादी के जश्न को देखने आये लोगों का जोश देखते ही बनता था। ऐसे में इस बार सीएम सुक्खू ने व्यवस्था परिवर्तन का मिसाल पेश करते हुए  इस बार कर्मचारियों को बड़ी राहत या तोहफा न देते हुए, आम लोगों के लिए जनहित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की, जो प्रदेश के विकास और जनकल्याण को समर्पित हैं।

79th Independence Day पर सीएम सुक्खू की प्रमुख घोषणाएं

1. आपदा राहत: आपदा प्रभावितों, विशेषकर मंडी जिले के लिए 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त किश्त जारी होगी, जिससे पुनर्वास और राहत कार्यों को गति मिलेगी।

2. शिक्षकों की सेवानिवृत्ति नीति: सभी सरकारी शैक्षणिक संस्थानों (स्कूल, कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक आदि) में शिक्षकों को शैक्षणिक सत्र के बीच में रिटायर नहीं किया जाएगा, ताकि पढ़ाई में व्यवधान न हो।

3. शिक्षा में सुधार: प्रदेश में CBSE पाठ्यक्रम पर आधारित 200 नए स्कूल खोले जाएंगे, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।

4. युवाओं के लिए रोजगार: 2000 ई-थ्री व्हीलर परमिट जारी किए जाएंगे, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

5. सौर ऊर्जा को बढ़ावा: जनजातीय और गैर-जनजातीय क्षेत्रों में सौर परियोजनाओं के लिए ब्याज सब्सिडी दी जाएगी। हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड इनसे बिजली खरीदेगा, जिससे लोगों को सुनिश्चित आय होगी। इसके लिए 61 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

6. मेडिकल यूनिवर्सिटी का स्थानांतरण: अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी को नेरचौक से सरकाघाट स्थानांतरित किया जाएगा।

7. नई भर्तियां: सरकार 600 पटवारी, 600 जेबीटी, 300 पंचायत सचिव और 200 डॉक्टरों के पद भरेगी, जिससे बेरोजगारी कम होगी।

8. भर्ती प्रक्रिया में सुधार: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव होगा। अब अंतिम मेरिट में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार दोनों के अंक जोड़े जाएंगे, ताकि योग्य और मेहनती उम्मीदवारों को मौका मिले।

9. नकल के खिलाफ सख्ती: परीक्षाओं में नकल करने या कराने वालों के लिए 3 साल की सजा का प्रावधान होगा। इसके लिए विधानसभा में जल्द बिल लाया जाएगा।

10. नशा मुक्ति अभियान: हर गांव और पंचायत में ‘नशा निवारण समितियां’ बनेंगी, जिसमें पंचायत सचिव, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और एक पुलिस हेड कांस्टेबल शामिल होंगे।

11. नशे पर निगरानी: SHO और SP नियमित रूप से पंचायत स्तर पर नशे से संबंधित जानकारी एकत्र करेंगे और हर महीने इसकी समीक्षा करेंगे।

12. चिट्टा विरोधी स्वयंसेवक योजना: नशा रोकथाम के लिए स्वयंसेवकों की भर्ती होगी, जो पुलिस और जनता के बीच कड़ी बनेंगे। इन्हें प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

13. नशा मुक्ति बोर्ड: नशा मुक्ति, रोकथाम और पुनर्वास के लिए एक बोर्ड बनेगा, जिसमें गृह, स्वास्थ्य, शिक्षा, और अन्य विभाग शामिल होंगे।

14. सरकाघाट में विकास की सौगात: सरकाघाट अस्पताल को 100 से 150 बिस्तरों का किया जाएगा। साथ ही, पार्किंग और नए बस स्टैंड के लिए भूमि आवंटित होगी।

कर्मचारियों के लिए कोई बड़ा ऐलान नहीं

इस स्वतंत्रता दिवस पर कर्मचारियों को वेतन वृद्धि, भत्तों या अन्य बड़े लाभों की घोषणा की उम्मीद थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने ऐसी कोई बड़ी घोषणा नहीं की। फिर भी, जनहित में की गई ये घोषणाएं प्रदेश के विकास, शिक्षा, रोजगार और नशा मुक्ति जैसे क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

यह समारोह बारिश के बीच भी उत्साहपूर्ण रहा, और स्थानीय लोगों ने आजादी के जश्न में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीँ मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में हिमाचल के विकास और समृद्धि के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal News TodayHimachal News UpdateHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now