Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अडानी समूह के दोनों सीमेंट प्लांटों पर कार्रवाई की तैयारी में हिमाचल सरकार, मांगा लीज और 118 से जुड़ा रिकॉर्ड

Screenshot 2023 02 02 21 17 20 24 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

प्रजासत्ता ब्यूरो।
हिमाचल में अडानी ग्रुप की दो सीमेंट फैक्ट्रियों और ट्रक ऑपरेटरों के बीच चल रहा विवाद 50 दिन बाद भी सुलझ नहीं पाया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने भी ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक की, लेकिन अभी विवाद नहीं सुलझा। वहीं अब हिमाचल प्रदेश सरकार ने अडानी समूह की दोनों कंपनियों को लेकर सख्ती करनी शुरू कर दी है। हिमाचल सरकार की ओर से दो फरवरी को लिखित आदेश जारी हुए हैं जिसमे कंपनी से जुड़ी जानकारियां और उससे संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए बिलासपुर जिला के उपायुक्त और उपायुक्त सोलन को कहा गया है।

जिस संबंध में गुरुवार को उपायुक्त बिलासपुर उपायुक्त सोलन की ओर विभिन्न विभागों से सरकार की तरफ से जारी आदेशों पर दोनों कंपनियों से संबंधित कुछ विशेष जानकारियां देने को कहा गया।
IMG 20230202 WA0033
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार की तरफ से कंपनी के बारे में लैंड एक्वजेशन एक्ट1894 के तहत सरकार द्वारा कंपनी के लिए एक्वायर की गई भूमि की जानकारी। इसके अलावा कंपनी द्वारा लीज पर ली गई भूमि के अलावा कंपनी द्वारा 118 की परमिशन के साथ स्थानीय लोगों द्वारा खरीदी गई भूमि और 118 की परमिशन सहित जानकारी।

इस संबध में अलग अलग विभागों से कंपनी के बारे में जानकारी, उनका रिकॉर्ड,118 की परमिशन,और कंपनी द्वारा किसी भी प्रकार की वॉयलेशन से संबधित जानकारीयां दस्तावेजों सहित प्रस्तुत करने के लिए आदेश दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में अदानी समूह के एसीसी सीमेंट प्लांट, जबकि सोलन जिला के अर्की दाडलाघाट में दो,और नालागढ़ में एक सीमेंट प्लांट है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now