Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अमृतपाल के फरार होने पर हिमाचल में सुरक्षा के दृष्टिगत हाई अलर्ट :- सीएम सुक्खू

उल्लेखनीय है कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए हिमाचल पुलिस पहले ही अलर्ट पर है।

शिमला ब्यूरो।
पंजाब में खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के फरार होने के बाद हिमाचल में भी सुरक्षा की दृष्टि से सरकार ने हाई अलर्ट जारी किया किया है। हिमाचल पुलिस द्वारा पंजाब के साथ लगने वाले हिमाचल प्रदेश के बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है ताकि कोई संदिग्ध हिमाचल प्रदेश में न घुस सके।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा है कि पड़ोसी राज्य पंजाब से अमृतपाल सिंह के फरार होने पर हिमाचल प्रदेश में सुरक्षा के दृष्टिगत हाई अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि बेवजह किसी भी पर्यटक को तंग नहीं किया जाए।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Pradesh Weather: हिमाचल में शुष्क मौसम का लंबा दौर, सूखे के हालात, IMD ने दिया बड़ा अपडेट..!

उल्लेखनीय है कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए हिमाचल पुलिस पहले ही अलर्ट पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब और हिमाचल के लोग भाई-भाई हैं और बाहर से आने वाले किसी भी पर्यटक को तंग नहीं किया जाएगा लेकिन संदिग्ध व्यक्तियों पर पूरी नजर रखी जाएगी।

सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया गया है लेकिन हिमाचल में इस तरह की कोई स्थिति नहीं है। उनका कहना है कि इस मामले को लेकर हालात बिगड़ने पर पंजाब के मुख्यमंत्री से भी बात की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: अवैध खनन और रॉयल्टी हेराफेरी का आरोप, विधायक की कंपनी के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now