Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जम्‍मू कश्‍मीर में सेना का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्‍त,हिमाचल का एक जवान शहीद

Published on: 29 September 2020
जम्‍मू कश्‍मीर में सेना के काफ‍िले में शामिल वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्‍त,हिमाचल का एक जवान शहीद

प्रजासत्ता|
जम्मू कश्मीर उधमपुर में सेना के काफिले में एक वाहन आज दुर्घटनाग्रस्त होने से हिमाचल प्रदेश का एक जवान शहीद हो गया है। प्राप्त जानकारी मुताबिक शहीद जवान हवलदार सुरेश कुमार नाहन के जमट कटीयाना के रहने वाले थे। सुरेश कुमार 13 जैक रायफल में कार्यरत थे।

बताया जा रहा है कि यह हादसा मंगलवार सुबह 6:30 बजे के करीब उधमपुर से 13 किलोमीटर आगे श्रीनगर के रास्ते पर जाते समय हुआ। सेना की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से एक और सैनिक के मारे जाने की सूचना है। हवलदार सुरेश कुमार सेना के वाहन में सहायक चालक थे।

जिला सिरमौर सैनिक वेलफेयर बोर्ड के उपनिदेशक मेजर दीपक धवन ने सुरेश कुमार के शहीद होने की पुष्टि की है। धवन ने बताया हवलदार सुरेश कुमार के घर जाकर परिवार के सदस्‍यों को सांत्‍वना देंगे। बुधवार दोपहर बाद तक शहीद की पार्थिव देह गांव पहुंचने की उम्‍मीद है| शहादत की खबर मिलते ही गांव में मातम का माहौल है। परिवार रो रोकर बेहाल है। अचानक इस तरह से परिवार के सदस्‍य की मौत से हर कोई सदमे में है।

Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now