Prajasatta Side Scroll Menu

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के काठा में माइक्रोटेक उद्योग ने 400 कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता

IMG 20230603 WA0008

-महिला कर्मचारियों ने लगाए उद्योग प्रबंधन पर गंभीर आरोप
बद्दी।
औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में आए दिन ठेकेदार प्रथा के चलते कामगारों को बिना नोटिस बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। ताजा मामला बद्दी में स्थित माइक्रोटेक उद्योग का है। जहां पर उद्योग प्रबंधन ने बिना नोटिस दिए 400 कर्मचारियों को नौकरी से बाहर निकाल दिया है। सभी कर्मचारियों ने भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले उद्योग के बाहर धरना दे दिया है और अपनी मांगों को लेकर उद्योग प्रबंधन को नोटिस भी दे दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह जब कर्मचारी उद्योग में पहुंचे तो उद्योग प्रबंधन ने उनका गेट बंद कर दिया और सभी को घर जाने के लिए कह दिया गया जिसके बाद जब कामगारों ने इसका विरोध किया तो कंपनी प्रबंधन ने कामगारों को धमकाया और कामगारों के साथ हाथापाई भी की जिसकी कंपनी में मौजूद कर्मचारियों ने वीडियो भी बना ली जिसके बाद भारतीय मजदूर संघ के उद्योग प्रभारी मेलाराम चंदेल के नेतृत्व में सभी कामगारों ने उद्योग में जमकर नारेबाजी की माहौल को बिगड़ता देख पुलिस ने उद्योग को छावनी में तब्दील कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  गुनाई-मसुलखाना सड़क चौड़ा करने के लिए वनविभाग से नहीं ली NOC,वन भूमि को बनाया डंपिग साइट

वही भारतीय मजदूर संघ के उद्योग प्रभारी मेलाराम चंदेल ने कहा कि उद्योग प्रबंधन द्वारा पहले भी कामगारों को बिना नोटिस के निकाला था जिसके बाद उनके बीच में लिखित में फैसला भी हुआ था पर फैसले के मुताबिक आज दिन तक किसी भी कामगार को कंपनी रोल पर नहीं लिया गया और अब उद्योग प्रबंधन द्वारा 400 कामगारों का बिना नोटिस दिए गेट बंद कर दिया गया है। उद्योग प्रबंधन अगर सभी कामगारों को दोबारा से उद्योग में नहीं लेगा तो भारतीय मजदूर संघ उद्योग के खिलाफ मोर्चा खोल देगी और जरूरत पड़ी तो आमरण अनशन पर भी बैठने से पीछे नहीं हटेंगे।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल के इन 17 शिक्षकों को शिक्षा क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए मिलेगा राज्यस्तरीय शिक्षक पुरस्कार

वही महिला कामगारों का आरोप है कि उद्योग में उनके साथ बदतमीजी की जाती है और उन्हें छुट्टी तक भी नहीं जाने दिया जाता। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कंपनी से बाहर निकालना ही था। तो उन्हें पहले इसकी सूचना दी जाती जबकि पिछले कल उनसे काम लिया गया और सुबह बिना बताए उन सभी का गेट बंद कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  Himcare Scam: हिमाचल की हिमकेयर योजना में आरोपों के बीच जांच और सुधार की कवायद तेज़

जब इस मामले पर लेबर ऑफिसर सुरेंद्र सिंह बिष्ट से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह छुट्टी पर है ओर उन्हें पुलिस के माध्यम से सूचना मिली थी कि माइक्रोटेक उद्योग में कामगारों ने हड़ताल की है पर अभी तक श्रम कार्यालय बद्दी में ना तो कामगारों की तरफ से और ना ही उद्योग प्रबंधन की तरफ से कोई शिकायत उन्हें मिली है शिकायत मिलने के बाद शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now