Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बड़ी ख़बर: सीएम सुक्खू के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट की मुस्तैदी से सभी सुरक्षित

बड़ी ख़बर: सीएम सुक्खू के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट की मुस्तैदी से सभी सुरक्षित

प्रजासत्ता ब्यूरो|
शिमला जिला के ऊपरी इलाकों के दौरे पर गए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। पायलटों की मुस्तैदी से हेलिकॉप्टर में सवार मुख्यमंत्री और उनके साथ मौजूद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर व मुख्यमंत्री के पीएसओ पूरी तरह सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर रामपुर के बिथल में उतरना था, लेकिन चिन्हित स्थान पर हेलीकॉप्टर उतर ही नहीं सका। इसके बाद आनन-फानन में पायलट को चिन्हित स्थान से 500 मीटर दूरी पर हेलीकॉप्टर उतारना पड़ा। हेलीकॉप्टर उड़ा रहे पायलटों की मुस्तैदी से हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। बता दें कि स्थानीय प्रशासन ने जेएसडब्ल्यू कंपनी के प्रोजेक्ट परिसर में हेलीपैड बनाया था, लेकिन यहां लैंडिंग नहीं हो सकी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इन दोनों ऊपरी शिमला के दौरे पर हैं। बीते दिनों बारिश की वजह से हुई भारी तबाही और आम जनता और सेब बागवानों को राहत देने के लिए किए जा रहे कामों की स्थिति जानने के लिए मुख्यमंत्री खुद ग्राउंड जीरो पर रिपोर्ट ले रहे हैं। इससे पहले बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रामपुर और ठियोग विधानसभा क्षेत्र में प्रभावित इलाकों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की थी।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now