Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भाजपा ने गारंटियों के मुद्दे पर सुक्खू सरकार और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला को घेरा

भाजपा ने गारंटियों के मुद्दे पर सुक्खू सरकार और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला को घेरा

शिमला|
हिमाचल प्रदेश में विपक्षी दल भाजपा ने गारंटियों के मुद्दे पर कांग्रेस के नेतृत्व वाली सुक्खू सरकार और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला की घेराबंदी की है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेन्द्र कंवर, राजीव सैजल एवं गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि राजीव शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने 2022 के चुनाव में अपना घोषणा पत्र बनाया और कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए गारंटियों का एक झूठ का पुलिंदा बनाकर हिमाचल प्रदेश की जनता के आगे परोस दिया।

भाजपा ने कहा कि यह झूठी गारंटियों की सारी की सारी घोषणा एवं रचना इन प्रभारी राजीव शुक्ला की है, जिनके कारण आज कांग्रेस की हिमाचल सरकार बेडि़यों में जकड़ी हुई है। हिमाचल प्रदेश की 22 लाख बहनों को 1500 रू0 महीना देने की गारंटी देकर धोखा देने वाले, 5 लाख बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी देने की गारंटी का धोखा देने वाले, 50 लाख किसानों-बागवानो को धोखा देने वाले शुक्ला जी आज भाजपा पर उंगली उठाने लगे हैं।

इसे भी पढ़ें:  Kargil War Memories: कारगिल युद्ध में हिमाचल के 52 जवानों ने देश के लिए प्राण न्योछावर किए

भाजपा ने कहा कि झूठ के आधार पर सरकार कांग्रेस ने बनाई और अब जब जनता की सेवा करने का समय आया तो अपनी और सरकार की नाकामयाबियों का ठीकरा भाजपा पर फोड़ रहे हैं। भाजपा ने सीधा-2 आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने 2022 के चुनाव में हिमाचल की जनता को धोखा दिया है और अब जनता एक-एक गारंटी का चुनकर हिसाब लेगी।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now