Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भाजपा पांच नवंबर को जारी करेगी दृष्टि पत्र

Published on: 2 November 2022
बीजेपी

हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अपना दृष्टि पत्र पांच नवंबर को जारी करेगी।
माना जा रहा है कि पार्टी ओपीएस न मिलने से नाराज कर्मचारियों को आकर्षित करने के लिए कोई घोषणा या कमेटी बनाने तक की बात कर सकती है।

हालांकि जिस तरह से भाजपा के केंद्रीय मंत्री भी खुलकर इस पर कुछ कहने से गुरेज कर रहे हैं, इससे लगता है कि पूरी तरह से भाजपा देने की घोषणा तो नहीं करेगी। लेकिन कोई न कोई रास्ता निकालने की बात जरूर कर सकती है। हिमाचल में जनता को आकर्षित करने के लिए कई लुभावनी घोषणाओं पार्टी इसमें कर सकती है।

भाजपा के इस दृष्टि पत्र को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जारी कर सकते हैं। इसके लिए हिमाचल भाजपा की ओर से उनसे समय मांगा गया है। उनसे मिलने के बाद की तारीख को जारी कर दिया जाएगा। इसमें कर्मचारी युवा, महिला व शिक्षक से लेकर हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए कई घोषणा की जाएंगी।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now