Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भाजपाई 5 साल लोटा लेकर भी घूमे तो भी अपना लोट्स ऑपरेशन पूरा नहीं कर पाएंगे :- अग्निहोत्री

मुकेश अग्निहोत्री

कांगड़ा।
जोरावर स्टेडियम में जन आभार रैली में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार को भाजपा नेता पचा नहीं पा रहे और निराधार बयानबाजी कर रहे हैं। प्रदेश की जनता ने तथाकथित डबल इंजन सरकारों को पूरी तरह से नकार दिया है।

पिछली राज्य सरकार के कार्यकाल के दौरान नौकरियां की खुली बोली लगाई जा रही थी। ऐसे में वर्तमान राज्य सरकार ने सत्ता में आने के तुरंत बाद एचपीएसएससी के कामकाज को निलंबित कर दिया है। उन्होंने भाजपा नेताओं को धैर्य रखने और एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाने की सलाह भी दी।

इसे भी पढ़ें:  कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते हिमाचल के बॉर्डर पर सख्ती ने रोके श्रद्धालुओं के कदम

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले 21 दिनों के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। गरीब और जरूरतमंद बच्चों को वांछित उच्च शिक्षा के लिए समुचित आर्थिक सहायता राशि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वर्तमान राज्य सरकार ने 101 करोड़ रुपये का मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष के गठन का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि जो पार्टी प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार को उखाड़ सकती है और अपनी सरकार बना सकती है, वह अब इसे चला भी सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कह रहे हैं कि कांग्रेस सरकार अपने ही बोझ से गिर जाएगी। जयराम ठाकुर अब अपनी चिंता करें। भाजपा डबल इंजन-डबल इंजन की सरकार की रट लगाए रखती थी, लेकिन सही मायने में हिमाचल प्रदेश में अब डबल इंजन की सरकार बनी है।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल की करोड़ों रुपयों की खनिज संपदा को लूट रहा पंजाब का खनन माफिया

उन्होंने कहा कि भाजपा कह रही है कि कांग्रेस बहुत कम अंतर से जीती है लेकिन उन्हें बताना चाहते हैं कि भाजपा की 15 सीटें कम हैं, जो भाजपा को दिखाई नहीं दे रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले जो गारंटियां दी हैं, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।

Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now