Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी संग शामिल हुए हिमाचल सीएम सहित कांग्रेस के 40 विधायक

भारत जोड़ो यात्रा के में राहुल गांधी संग शामिल हुए हिमाचल सीएम सहित कांग्रेस के 40 विधायक

प्रजासत्ता ब्यूरो।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को आज 100 दिन पूरे हो गए। वहीं, हिमाचल के नए सीएम सुखविंद सिंह भी राजस्थान में भारत जोडो यात्रा में शामिल हुए। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीट कर जानकारी दी कि आज कांग्रेस के सभी नवनियुक्तों विधायकों के साथ भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेने का सफर शुरू हुआ है। उनके साथ डिप्टी सीएम मुकेश अग्होत्री सहित अन्य विधायक भी मौजूद हैं।

इससे पहले मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि हिमाचल की जनता ने बदलाव किया है और उस राज्य में यह बदलाव हुआ है जहां से बीजेपी अपनी उस विचारधारा का राष्ट्रीय स्तर पर गुणगान करती रही है। हम सभी हिंदू राज्य से संबंधित हैं और जहां तक हिंदुत्व के विचार की बात है उस विचारधारा के लोगों ने भी माना कि कांग्रेस की विचारधारा सबसे अच्छी है, जो इंसानियत को आगे बढ़ने का मौका दे रही है। उन्होंने कहा कि हम कल राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में चलेंगे।

इसे भी पढ़ें:  पढ़ें! हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now