Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ब्रेकिंग! भरमौर में चोली पुल टूटा, दो डंपर नाले में गिरे, एक की मौत

Published on: 3 February 2023
IMG 20230203 WA0020

हिमाचल प्रदेश में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामले में जिला चंबा के भरमौर उपमंडल में स्थित ड़ामुख होली मार्ग पर चोली स्थित पुल शुक्रवार देर शाम अचानक टूट गया‌. इस दौरान पुल से गुजर रहे दो डंपर भी चोली नाला में जा गिरे‌. जिनमें सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है. जबकि एक घायल बताया जा रहा है‌.

इस दौरान पुल से एक ऑल्टो कार भी जा रही थी जो हवा में लटक गई है. फिलहाल दो डंपर में कितने सवार थे, इसका पता जांच के बाद ही लग पाएगा. पुल के टूटने से होली घाटी का संपर्क भी शेष विश्व से पूरी तरह से कट गया है‌. मौके पर पुलिस और स्थानीय लोग राहत कार्य में जुट गए हैं.

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now