Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ब्रेकिंग! हिमाचल सरकार ने 8 IAS अफसर बदले, होम,शिक्षा सचिव, विजिलेंस और IT का जिम्मा

transfer, himachal news

प्रजासत्ता ब्यूरो|
हिमाचल सरकार ने 8 IAS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए है। जिन अधिकारीयों के तबादला आदेश जारी हुए हैं उनमे डॉ.अभिषेक जैन, सी पालरासू, राकेश कंवर, प्रियतू मंडल, चन्द्र प्रकाश वर्मा,संदीप कुमार ,ललित जैन ,मनीष कुमार ,शामिल है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की और से इस बारे में अधिसूचना जारी हो गई है।

अधिसूचना के अनुसार सरकार ने सचिव शिक्षा और IT डॉ.अभिषेक जैन को सचिव वित्त, प्लानिंग, इकोनॉमिक्स एंड स्टेटिस्टिक्स और 20 पॉइंट प्रोग्राम, लेबर एम्प्लॉयमेंट का चार्ज दिया है। गृह, विजिलेंस और IT भी डॉ. जैन ही देखते रहेंगे। इनसे शिक्षा विभाग वापस लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  हाईकोर्ट पहुंचा पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती पेपर लीक मामला

सचिव एडमिनिस्ट्रेटिव रिफोर्म, ट्रेनिंग सी पालरासू को सचिव कृषि का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। बागवानी और कॉर्पोरेशन का एडिशनल चार्ज भी सी पालरासू देखते रहेंगे। सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज प्रियतू मंडल को तकनीकी शिक्षा और मत्सय पालन का अतिरिक्तकार्यभार सौंपा है।

शिक्षा विभाग का जिम्मा राकेश कंवर को दिया
सचिव कृषि, भाषा कला एवं संस्कृति विभाग राकेश कंवर को सचिव शिक्षा पशुपालन भाषा कला एवं संस्कृति विभाग का जिम्मा दिया गया। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और डॉ. अभिषेक जैन के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: किन्नौर में निगुलसरी के पास अवरुद्ध हाईवे हुआ बहाल, किन्‍नौर-स्‍पीति का संपर्क जुड़ने से लोगों को मिली राहत

डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड में सीपी वर्मा की नियुक्ति
स्पेशल सेक्रेटरी राजस्व सीपी वर्मा को डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड,

स्पेशल सेक्रेटरी तकनीकी शिक्षा संदीप कुमार को कमिश्नर डिपार्टमेंटल इन्क्वायरी,

CEO BBNDA ललित जैन को MD HP माइनॉरिटी फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन शिमला लगाया है। इनकी तैनाती के बाद प्रदीप कुमार ठाकुर यहां से भारमुक्त हो जाएंगे।

वहीँ पोस्टिंग का इंतजार कर रहे 2018 बैच के IAS मनीष कुमार को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर कम प्रोजेक्ट डायरेक्टर (DRDA) हमीरपुर लगाया है।
73bfd052 a0bb 497b 8521 45fe59f43ef4d3f64a6e 44a7 4b03 af68 baab2bae1335

Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now