Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंबा-भरमौर मार्ग पर करियां में निजी बस दुर्घटनाग्रस्‍त, 20 से ज्‍यादा यात्री घायल

Published on: 10 October 2021
चंबा-भरमौर मार्ग पर करियां में निजी बस दुर्घटनाग्रस्‍त, 20 से ज्‍यादा यात्री घायल

चंबा।
चंबा-भरमौर नेशनल हाइवे पर सरेंई के समीप रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक निजी बस सड़क से करीब 100 मीटर नीचे लुढ़क गई।

प्रारम्भिक सूचना के मुताबिक करीब 15-20 यात्रियों  को चोटें आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि यह बस लिलह से चंबा की और आ रही थी। बस में करीव 40 यात्री सवार थे।सरेंई नामक स्थान पर जैसे बस पहुंची तो चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क से नीचे लुढ़क गई।

जानकारी के अनुसार घायलों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जा रहा है। बस सड़क से सीधे एक मकान के समीप गिरी। परिवार के सदस्य सुरक्षित है।

पुलिस इस बात की जाँच कर रही है कि हादसा कैसे हुआ।  गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। 

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now