Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Big Breaking! हिमाचल सीएम सुक्खू ने मीडिया के सामने आकर कहा मैंने नहीं दिया इस्तीफा, भाजपा ने फैलाई अफवाह..

Himachal News: HPSSC

शिमला |
Big Breaking !
हिमाचल में राज्यसभा चुनाव के बाद उपजी स्थिति से विधानसभा परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। विधानसभा चौक पर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने हैं। दोनों तरफ से जमकर नारेबाजी हो रही है। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष द्वारा सीएम सुक्खू के इस्तीफे को लेकर दिए गए गए बयान के बाद हिमाचल सीएम सुक्खू ने मीडिया के सामने आकर अपनी बात रखी उन्होंने कहा कि मैंने इस्तीफा नहीं ( CM Sukhu not resign ) दिया है। भाजपा ने फैलाई ये अफवाह फैलाई है।


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि उनके इस्तीफे की खबरें निराधार हैं। कांग्रेस हाईकमान की तरफ से नियुक्त पर्यवेक्षक अभी शिमला नहीं पहुंचे हैं। विपक्ष की ओर से फैलाई जा रही अफवाहों पर विश्वास न करें। भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है। पार्टी हाईकमान का विश्वास पूरी तरह कायम है। मीडिया के सभी वरिष्ठ साथियों से अनुरोध है कि बेबुनियाद खबरें चलाने से बचें।

इसे भी पढ़ें:  Himachal 10 CESS: हिमाचल विधानसभा में सामने आई 10 सैसों की पूरी लिस्ट, जानें प्रदेश में कौन-कौन से उपकर हैं लागू..

उन्होंने कहा कि मैं एक योद्धा हूँ आम परिवार से सम्बंध रखता हूँ। आम परिवार से निकला हुआ योद्धा संघर्ष करता है। और जीत संघर्ष की होती है। और मैं योद्धा की तरह लडूंगा। उन्होंने कहा कि जो यह प्रोपोगेंडा रचा जा रहा है वह विधायक राजनितिक लाभ भी नहीं ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार पुरे पञ्च साल चलेगी। आम आदमी की सरकार है कर्मचारी की सरकार है।

Himachal Latest News Himachal News Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar

Join WhatsApp

Join Now