Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: सीएम सुक्खू बोले-वीरभद्र और कांग्रेस ने लिखी हिमाचल में विकास की गाथा.

Published on: 13 October 2025
Himachal News: सीएम सुक्खू बोले वीरभद्र और कांग्रेस ने लिखी हिमाचल में विकास की गाथा.

Himachal News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की मूर्ति का अनावरण अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा की मौजूदगी में वीरभद्र सिंह को ‘हिमाचल का विकास पुरुष’ बताते हुए उनकी विरासत को याद किया। सीएम सुक्खू ने गांधी परिवार और कांग्रेस की हिमाचल के विकास में भूमिका को रेखांकित करते हुए भाजपा पर भी निशाना साधा।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपने संबोधन में स्व. वीरभद्र सिंह को एक युगदृष्टा नेता बताया, जिन्होंने हिमाचल को आधुनिकता का रास्ता दिखाया। उन्होंने कहा कि “मुझे वीरभद्र जी के साथ 30 साल काम करने का सौभाग्य मिला। उनकी मूर्ति का अनावरण सोनिया जी के साथ करना मेरे लिए गर्व का क्षण है।”

सुक्खू ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने सड़कों का जाल बिछाकर, बिजली पहुंचाकर और शिक्षा को बढ़ावा देकर हिमाचल को नई दिशा दी। “उनका नारा था—एक बच्चे के लिए भी स्कूल खोलना पड़े, तो मैं खोलूंगा। यह उन्होंने साबित किया।”

सुक्खू ने वीरभद्र सिंह से अपनी सीख साझा की। “मैं उनसे हर मुद्दे पर सलाह लेता था। उनके मार्गदर्शन ने मुझे दिशा दी। वे न केवल नेता, बल्कि हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा थे।” उन्होंने वीरभद्र को ‘सड़कों का नेता’, ‘बिजली का नेता’ और ‘विकास का नेता’ करार देते हुए कहा कि उनकी शख्सियत हिमाचल की पहचान है।

सुक्खू ने गांधी परिवार के हिमाचल के प्रति योगदान को याद किया।  उन्होंने कहा कि “1971 में, जब हिमाचल आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और विपक्ष ‘स्टेटहुड मारो’ का नारा दे रहा था, तब इंदिरा गांधी ने रिज मैदान पर हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया।” उन्होंने प्रियंका वाड्रा के छराबड़ा में घर बनाने को पर्यटन के लिए वरदान बताया। उन्होंने कहा कि “प्रियंका के घर ने हिमाचल को पर्यटन में नई पहचान दी। इसके लिए हम उनके आभारी हैं।”

इस दौरान सुक्खू ने सोनिया गांधी की दूरदृष्टि की सराहना की। “2010 में हमने सोनिया गाँधी से शिक्षा के लिए बड़े संस्थानों की मांग की थी। उनकी पहल पर मंडी में आईआईटी, नाहन में आईआईएम और सेंट्रल यूनिवर्सिटी स्थापित हुई।” उन्होंने पी. चिदंबरम का भी जिक्र किया, जिन्होंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी की नींव रखी। “हिमाचल का विकास इतिहास कांग्रेस और गांधी परिवार ने लिखा है।”

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि हिमाचल का विकास कांग्रेस की देन है। “भाजपा का कोई नेता विकास में योगदान का दावा नहीं कर सकता। वीरभद्र सिंह जहां जाते थे, नई योजनाएं शुरू करते थे।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के पूर्व प्रधानमंत्री ने हिमाचल में घर जरूर बनाया, लेकिन विकास का श्रेय कांग्रेस को जाता है।

 

 

Aaj Ki KhabrenChief Minister Sukhwinder SinghHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now