Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

CM Sukhvinder Singh Sukhu Resign: सीएम पद से इस्तीफा देने के लिए सुक्खू ने हाई कमान के आगे रखी ये शर्तें :- सूत्र

Published on: 28 February 2024
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, CM Sukhvinder Singh Sukhu Rresign

शिमला |
CM Sukhvinder Singh Sukhu Resign : हिमाचल प्रदेश में सियासी हलचल और तेज हो गई है। मंत्री और विधायकों की नाराजगी के बीच हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने पद से इस्तीफा ( CM Sukhvinder Singh Sukhu Resign) दे दिया है। कांग्रेस शाम तक नए नेता का चयन कर सकती है। पार्टी ने विधायकों से बातचीत के लिए ऑब्जर्वर्स भेजे हैं।

अब गेंद हाईकमान के पाले में हैं, हालांकि अभी राज्यपाल को नहीं सौंपा गया इस्तीफा, सदन में गतिरोध जारी है, मार्शल विधायकों को सदन से बाहर निकालने का प्रयास कर रहे। इससे पहले वीरभद्र के बेटे विक्रमादित्य ने भी इस्तीफ़ा दिया था और सुखविंदर सरकार पर कई बड़े हमले हमले भी किए थे। सुक्खू के इस्तीफे की खबर के बाद कांग्रेस में हलमचल और बढ़ गई है।

कांग्रेस विधायकों में नाराज़गी को देखते हुए सुखविंदर सुक्खू ने कांग्रेस आलाकमान को इस्तीफ़े की पेशकश की है। पहले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे ने मंत्रिपद से इस्तीफ़ा दिया और राज्य की सुक्खू सरकार पर कई हमले किए। अब ख़ुद मुख्यमंत्री के इस्तीफ़े की ख़बरों के बीच कांग्रेस अला कमान में हलचल और भी ज़्यादा तेज़ हो गई है और जल्द ही नए नेता तलाश की ख़बरें भी आ रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक, सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से बात की। इसके पहले प्रियंका गांधी ने भी खड़गे से फोन पर बात की थी। सूत्र बता रहे हैं कि सुक्खू हिमाचल प्रदेश के सीएम पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हो गए हैं और उन्होंने अन्य नामों पर भी बात की, जो उनकी जगह सीएम हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, सुक्खू ने तीन नाम भी सुझाए हैं। इन नामों में हर्षवर्द्धन, रोहित ठाकुर और जगत सिंह नेगी शामिल हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी स्पष्ट नहीं हुई है।

सूत्रों के हवाले से यह भी खबर सामने आ रही है कि सीएम सुक्खू ने इस्तीफा के साथ कांग्रेस हाई कमान के आगे ये शर्तें भी रखी है कि विक्रमादित्य को डिप्टी CM और CM जैसा कोई भी पद ना दिया जाए,इसके अलावा 6 बागी विधायकों में से दो को कोई भी मंत्री ना दिया जाए

नोट :- खबर अपडेट हो रही है साथ जुड़े रहे

HP Budget Session : भाजपा के 15 विधायक निष्कासित, विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में कथित तौर पर नारेबाजी और दुर्व्यवहार करने के आरोप

Big Breaking! हिमाचल CM सुखविंदर सुक्खू का इस्तीफा

Himachal News: भाजपा विधायक दल ने राज्यपाल से की मुलाकात, सदन में वित्तीय बजट के लिए मत विभाजन की रखी मांग

Big Breaking News: सीएम सुक्खू का बड़ा बयान, कांग्रेस के 5-6 विधायक उठा ले गई CRPF और हरियाणा पुलिस

Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samachar

Join WhatsApp

Join Now