Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

देखें वीडियो! आनी में भयावह मंजर, ताश के पत्तों की तरह ढह गईं कई इमारतें

देखें वीडियो! आनी में भयावह मंजर, ताश के पत्तों की तरह ढह गईं कई इमारतें

कुल्लू|
कुल्लू जिला में बारिश ने कोहराम मचाया हुआ है। लगातार हो रही भारी बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। कुल्लू जिला के आनी से मकानों के ढहने का एक डरावना वीडियो सामने आया है। जहां, देखते ही देखते कई मकान जमीदोंज हो गए। प्रशासन की ओर से जानकारी मिली है कि इस घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है।

वीडियो में दिख रहा है कि कुल्लू के आनी उपमंडल के बसअड्डे के समीप वीरवार सुबह चार से अधिक मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गए। देखते ही देखते भवन जमींदोज हो गए। इसमें से दो भवनों में एसबीआई और कांगड़ा केंद्रीय सरकारी बैंक की शाखाएं चल रही थी। मकान में दरारें आने के बाद एक सप्ताह पहले ही दोनों शाखाओं को यहां से खाली करवाकर किसी दूसरे स्थान पर ले जाया गया।

मकान में रह रहे किरायेदारों की दुकान खाली करवाई गई। गनीमत रही कि मकान को समय रहते खाली किया गया अन्यथा यहां पर बड़ा हादसा हो सकता था। उधर, इस घटना को लेकर प्रशासन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। प्रशासन की ओर से जानकारी मिली है कि इस घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। दो मकानों को पहले ही खाली करवा दिया गया था, जबकि एक मकान को आज सुबह खाली करवाया गया था।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now