Prajasatta Side Scroll Menu

दिवाली की रात चंबा और कुल्लू जिले में दो मकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान

बद्दी में चालक की जल्दबाजी से पेट्रोल पंप में भड़की आग

हिमाचल प्रदेश के चंबा और कुल्लू जिले में दिवाली की रात को आग लगने की दो घटनाएं सामने आई हैं| हालांकि, किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है| लेकिन मकान जलने से लाखों रुपये की संपति स्वाह हो गई है. एक जगह जहां पटाखे फोड़ने की वजह से आग लगी है| वहीं, दूसरे मामले में आगल लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है|

जानकारी अनुसार चंबा जिले में ग्राम पंचायत किहार के गांव द्रोबड़ी में मकान भी आग लगने का मामला सामने आया है| यहां पर दीवाली की रात को 6 कमरों का मकान जलकर राख हो गया| बताया जा रहा है कि पटाखों से यह आग लगी और मकान को राख में बदल दिया| आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है| यहां पर भी ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया| अग्निशमन और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची हुई थी| प्रशासन की तरफ से आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जाएगा और फिर राहत दी जाएगी|

इसे भी पढ़ें:  Himachal High Court: राज्य में कार्यकाल के आखिर में प्रधानों को सस्पेंड करने का पैटर्न, चिंताजनक :- हिमाचल हाईकोर्ट

जानकारी के अनुसार, कुल्लू जिले में कटराई में एक मकान में लग गई| घटना देर रात को पेश आई है| आग लगने से लाखों रुपए की संपत्ति राख हो गई| आग लगने की सूचना पर अग्नि शमन विभाग की टीम भी पहुंची और गाँव वासियों की मदद से आग पर काबू पाया| फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है|

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now