Prajasatta Side Scroll Menu

एशिया की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन नालागढ़ दोफाड़

एशिया की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन ने कम किया मालभाड़ा

नालागढ़।
एशिया की सबसे बड़ी ट्रक ऑपरेटर यूनियन
नालागढ़ में अध्यक्ष पद की कुर्सी को लेकर चल रही खींचतान खत्म नहीं हो रही। जिसके चलते यह यूनियन दोफाड़ होती नज़र आ रही है।

बता दें कि जहां एक तरफ जहां मुख्य संसदीय सचिव हिमाचल प्रदेश सरकार के भाई हरभजन सिंह ने नालागढ़ कार्यालय में जाकर यूनियन के अध्यक्ष पद का भार ग्रहण कर लिया, वहीं उनके विरोधी दूसरे गुट ने भाजपा नेता गुरमेल चौधरी को समानांतर प्रधान चुन लिया और उन्होंने भी कार्यभार संभाल लिया।

दोपहर बाद भाजपा नेता गुरमेल चौधरी ने कार्यभार संभाला। इनके साथ कोषाध्यक्ष गुरदेव चौधरी, उपाध्यक्ष सोहन लाल और उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह ने भी कार्यभार ग्रहण किया। अब दोनों गुटों में खींचतान बढ़ती जा रही है। दोनो गुटों ने एक दूसरे पर आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने 100 मेगावाट ऊहल-3 जलविद्युत परियोजना को मई, 2024 तक क्रियाशील बनाने के निर्देश दिए

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now