Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल: भारी बारिश से तबाही जारी, हाईवे सहित करीब 500 सड़कें बंद, जलमग्न हुई बल्ह घाटी, कहीं लैंडस्लाइड तो कहीं फ्लैश फ्लड

Published on: 13 August 2023
हिमाचल: भारी बारिश से तबाही जारी, हाईवे सहित करीब 500 सड़कें बंद, जलमग्न हुई बल्ह घाटी, कहीं लैंडस्लाइड तो कहीं फ्लैश फ्लड

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश तबाही मचा रही है। पिछले 35 घंटे से अधिक समय से भारी बारिश हो रही है। इससे 500 से ज्यादा सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए अवरुद्ध हो गई हैं। चंडीगढ़-मनाली, कालका-शिमला और शिमला-बिलासपुर नेशनल हाईवे जगह-जगह बंद पड़ा है।

मंडी जिले की बल्ह घाटी जलमग्न होने से 300 से ज्यादा घरों, 35 से ज्यादा गाड़ियों को नुक़सान पहुंचा है। नाचन के चुनाहन में भी बादल फटने से घर खेत और पशु बह गए। शिमला-मनाली हाईवे पर ढैंडा के पास सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ।

बिलासपुर जिला में डीब नामक स्थान पर बारिश से बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। यहां पर बारिश के कारण आई बाढ़ और मलबे में 2 ट्राले, एक कार, गाय भैंस और बकरियां बह गईं।

राज्य के दर्जनों गांवों में बिजली गुल है। 1814 बिजली ट्रांसफार्मर व 59 जलापूर्ति योजनाएं बाधित हैं। मंडी जिले में सबसे अधिक 236 और शिमला में 59 सड़कें बंद हैं। इसी तरह मंडी जिले में ही 1335 व हमीरपुर में 445 बिजली ट्रांसफार्मर बाधित हैं।

राज्य में इस मानसून सीजन के दौरान 24 जून से 12 अगस्त तक 255 लोगों की मौत हो चुकी है। 290 घायल हुए हैं। अब तक 935 घर ढह गए हैं। 7758 घरों को नुकसान पहुंचा है। 269 दुकानों व 2635 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है। मानसून में अभी तक 6807.22 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। राज्य में भूस्खलन की 87 और अचानक बाढ़ की 54 घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

राजधानी शिमला में भारी बारिश ने तबाही मचाई है। जगह-जगह पेड़ गिरने व भूस्खलन से सड़कें ठप हो गई हैं। शहर मे करीब दो दर्जन पेड़ ढह गए हैं। इससे भवनों, गाड़ियों को नुकसान हुआ है

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now