Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल बीजेपी की नई टीम घोषित, धूमल गुट के वफादारों को भी पदाधिकारी के तौर पर मिली जगह

भाजपा

शिमला ब्यूरो|
हिमाचल बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले अपनी नई टीम तैयार कर ली है। हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नए पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। इनमें नौ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री के साथ सचिव 10 प्रवक्ता एक मीडिया प्रभारी और सात सह मीडिया प्रभारी तैनात किए गए हैं। बता दें कि बीते उपचुनाव और विधानसभा चूनाव के बाद शिमला नगर निगम के चुनाव में बेक टू बेक हार के बाद भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की जगह राजीव बिंदल को प्रदेश भाजपा की कमान सौंपी थी।

हिमाचल में बीते तीन चुनाव में भाजपा की बेक टू बेक हार के पीछे बड़ी गुटबाजी रही है। भले ही प्रदेश भाजपा के नेता लगातार गुटबाजी की खबरों को नकारते रहे हों, लेकिन भाजपा में बीते पांच साल में तीन अलग-अलग गुट तैयार होते हुए नजर आए। जिसमे धूमल गुट अलग-थलग पड़ा था। हलांकि डॉ. राजीव बिंदल की वापसी के बाद से ही धूमल गुट की वापसी के भी आसार जताए जा रहे थे। क्योंकि डॉ. राजीव बिंदल को भी पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल के खास व्यक्तियों में गिना जाता है। ऐसे में अब डॉ. राजीव बिंदल की कार्यकारिणी में जो पदाधिकारी नजर आ रहे हैं, उनमें ज्यादातर नाम धूमल कैंप के वफादारों के ही हैं। भाजपा की इन नियुक्तियों को लेकर राजनितिक जानकारों का मानना है कि अब भाजपा में एक बार फिर धूमल योग लौट रहा है।

इसे भी पढ़ें:  मनाली से दिल्ली जा रही सवारियों से भरी HRTC बस अंबाला में हाइवे पर पलटी

बता दें कि डॉक्टर राजीव बिंदल ने प्रदेश उपाध्यक्ष के तौर पर पूर्व कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष रश्मि धर सूद, पायल वैद्य संजीव कटवाल और राज्य भारद्वाज को नियुक्त किया है। प्रदेश महामंत्री के रूप में डॉ राजीव बिंदल ने राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार, त्रिलोक कपूर और बिहारी लाल शर्मा को दायित्व सौंपा गया है । प्रदेश सचिव के रूप में विधायक विनोद कुमार, विशाल चौहान, डॉ संजय ठाकुर, नरेंद्र अत्री, सुमित शर्मा, डेजी ठाकुर और मुनीश चौहान को दायित्व प्रदान किया गया है। प्रदेश कोषाध्यक्ष के रूप में कमलजीत सूद कार्य करेंगे। प्रदेश प्रवक्ता के रूप में राकेश शर्मा, महेंद्र धर्माणी, उमेश शर्मा, बलदेव तोमर, अजय राणा, बलबीर वर्मा, संदीपनी भारद्वाज, विवेक शर्मा, चेतन बरागटा और विनोद ठाकुर कार्य संभालेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व कर्ण नंदा संभालेंगे।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: हिमाचल बिजली बोर्ड से 81 ड्राइवरों को किया बर्खास्त..!

प्रदेश सह मीडिया प्रभारी के रूप में प्यार सिंह, संजय शर्मा, अमित सूद, राज्य ठाकुर, विश्व चक्षु, सुदीप महाजन और रमा ठाकुर दायित्व संभालेंगे। युवा मोर्चा अध्यक्ष पूर्व प्रदेश सचिव तिलक राज और महिला मोर्चा अध्यक्ष के रूप में वंदना योगी को तैनात किया गया। कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर, कार्यालय सह सचिव किरण बावा और सपना कश्यप नियुक्त किए गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: जयराम का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला: दो साल का कार्यकाल नाकामियों का दस्तावेज
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now