Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल के किसान नेकराम शर्मा को पद्मश्री सम्मान, पारंपरिक फसल प्रणाली पुनर्जीवित करने में अहम योगदान

FB IMG 1674712569391

प्रजासत्ता ब्यूरो।
केंद्र सरकार की तरफ से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया है।
कृषि क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के नेकराम शर्मा को भी पद्मश्री से नवाजा जाएगा। नेकराम शर्मा जैविक खेती से जुड़े हैं। ‘नौ-अनाज’ की पारंपरिक फसल प्रणाली को पुनर्जीवित कर रहे हैं।

बता दें कि केंद्र सरकार की तरफ से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी को पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की गई है. 2023 के लिए राष्ट्रपति ने 106 पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की मंजूरी दी है। सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्मश्री शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  बजट सत्र: मानव भारती विश्वविद्यालय के फर्जी डिग्री मामले पर गरमाएगा सदन

उल्लेखनीय है कि नेकराम शर्मा ने प्राकृतिक, ऑर्गेनिक और पारंपरिक फसलों को बढ़ावा देते हुए
देश व प्रदेश के लुफ्त होते मोटे अनाज जैसे कागणी, कोदरा, सोक इतिआदि के संरक्षण के लिए जो योगदान नेकराम शर्मा ने दिया है। आज उसी का ही परिणाम है कि इन्हें देश का सर्वोच्च सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया जा रहा है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now