Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल के नालागढ़ का जवान कुलदीप सिंह द्रास में शहीद

Published on: 9 January 2021
नालागढ़ का जवान कुलदीप सिंह लद्दाख के द्रास में शहीद

प्रजासत्ता।
सोलन जिला के नालागढ़, जगतपुर पंचायत के गांव जगराला के, 41 वर्षीय बटालियन हवलदार मेजर कुलदीप सिंह, द्रास में शहीद हो गए हैं। कुलदीप सिंह 79 मीडियम आर्टिलरी रैजीमैंट में तैनात थे। कुलदीप सिंह की शहादत पर नालागढ़ क्षेत्र में गम का माहौल है।

https://www.facebook.com/131905194086208/posts/786658978610823/
प्राप्त जानकारी मुताबिक कुलदीप सिंह ने ऑप्रेशन स्नो लैपर्ड के तहत शहादत पाई है। शनिवार को पैतृक गांव में कुलदीप सिंह की पार्थिव देह पहुंचने की उम्मीद है।

जानकारी अनुसार 10 जुलाई, 1999 को सेना में भर्ती हुए कुलदीप सिंह में बचपन से ही देश सेवा का जज्बा था।
कुलदीप सिंह अपने पीछे अपनी पत्नी और एक 14 साल की बेटी छोड़ गए है। शहीद कुलदीप सिंह के दादा दौला सिंह भी स्वतंत्रता सेनानी थे। उनके बड़े भाई सुरेंद्र सिंह बीएसएफ से सेवानिवृत्त हुए हैं। इसके अलावा चचेरे भाई भी सेना भी तैनात हैं।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी द्रास में शहीद हुए वीर सपूत कुलदीप सिंह की शहादत पर शोक प्रकट किया है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now