Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल के स्कूलों में अब विद्यार्थी पढ़ेंगे सड़क सुरक्षा व यातायात का पाठ,शिक्षा बोर्ड ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Published on: 24 January 2021
हिमाचल के स्कूलों में अब विद्यार्थी पढ़ेंगे सड़क सुरक्षा व यातायात का पाठ,शिक्षा बोर्ड ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

प्रजासत्ता|
हिमाचल के स्कूलों में अब विद्यार्थी अन्य विषयों के साथ सड़क सुरक्षा व यातायात का पाठ भी पढ़ेंगे। परिवहन विभाग अध्यापकों को प्रशिक्षण देगा। इसके बाद शिक्षक विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाएंगे। जानकारी के अनुसार इस पाठ्यक्रम की एक अलग से पुस्तक होगी, जिससे बच्चों को पढ़ाया भी जाएगा और चित्रों के माध्यम से समझाया भी जाएगा।

परिवहन निदेशालय से मिली जानकारी के अनुसार स्कूलों में यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए शिक्षा बोर्ड धर्मशाला को प्रस्ताव भेजा था। विभाग के इस प्रस्ताव को बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। इसके बाद डाइट में पाठ्यक्रम को बनाने का काम भी शुरू कर दिया है। जैसे ही पाठ्यक्रम बनकर तैयार होगा  इसके बाद स्कूलों में बच्चों को यह पाठ्यक्रम लागू कर दिया जाएगा। इसके तहत स्कूल में 8 से 12वीं तक के बच्चों को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी जाएगी। हर महीने माह दो कक्षाएं लगेंगी।

इसके लिए विभाग स्कूलों के इच्छुक शिक्षकों का चयन करेगा। हर स्कूल से 2 शिक्षकों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण देकर मास्टर ट्रेनर बनाया जाएगा। यह मास्टर ट्रेनर स्कूल में माह में एक बार बच्चों को सड़क पर सुरक्षित सफर का ज्ञान देंगे। इसके लिए स्कूलों में नोडल अधिकारी भी तैनात किया जाएगा।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now