Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल की युवती से चंडीगढ़ में गैंगरेप, जॉब के लिए आई थी पीड़िता

Bilaspur Crime News Professor Molested Student Shimla Punjabi Model Rape Case Police went to Punjab to arrest the accused नाबालिग से सामूहिक दुराचार Hamirpur News

चंडीगढ़।
हिमाचल प्रदेश की एक 26 वर्षीय लड़की के साथ चंडीगढ़ में कथित गैंगरेप की एक घटना सामने आई है। पुलिस ने गैंगरेप के एक आरोपी परविंदर सिंह को पकड़ लिया है। वहीं दूसरा आरोपी सन्नी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता शिमला की रहने वाली है और उसके साथ 4 दिन तक गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि पीड़िता को सेक्टर 39 के एक मकान में कैद रखा गया था। वह किसी तरह आरोपियों की कैद से भाग कर पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दी। पीड़िता द्वारा पुलिस को मकान की जानकारी दी गई जहां उसे कैद में रखा गया था। वहां रेड कर परविंदर को पकड़ लिया गया।

इसे भी पढ़ें:  Kesar Ki Kheti: पूर्व सैनिक ने बंजर जमीन पर शुरू की केसर की खेती, स्थानीय युवाओं के लिए बने प्रेरणा

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं। पीड़िता अपनी फ्रेंड के साथ मोहाली के शाहीमाजरा में एक महीने पहले रहने लगी थी। वह जॉब की तलाश में यहां आई थी। यहां उसकी आरोपी से जानपहचान हुई थी। आरोपी सन्नी 4 दिन पहले आरोपी पीड़िता को घुमाने के बहाने ले गया। बहला-फुसला कर सेक्टर 39 के मकान में ले गया। यहां अपने दोस्त परविंदर के साथ मिल पीड़िता को कैद कर लिया और दोनों ने उसके साथ गैंगरेप को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, यह कमरा परविंदर का ही है। हालांकि इस मामले में पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से साफ मना कर रहे। आरोपी परविंदर सिंह का दोस्त दूसरा आरोपी सन्नी फरार बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  Dhrmashal Hotal Fire: धर्मशाला के होटल धौलाधार में आग, प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षित बाहर

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now