Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में 1 अप्रैल से महंगी होगी शराब, हर बोतल पर चुकाना पड़ेगा 17 रुपए सेस

हिमाचल में 1 अप्रैल से अंग्रेजी शराब महंगी होगी, देसी होगी शराब सस्ती

प्रजासत्ता ब्यूरो|
अगर आप भी शराब और बीयर पीने के शौकीन है तो यह खबर आपके लिए बेहद खास हैं। क्योंकि, हिमाचल प्रदेश में जाम छलकाने के लिए अब आपको ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। जी हां, हिमाचल प्रदेश में नए वित्तीय वर्ष से शराब और बीयर की बोतल महंगी होने जा रही है। उपभोक्ताओं को अब हर बोतल पर 17 रुपये से चुकाना होगा। पहले यह सेस केवल 7 रुपये था।

प्रदेश में कोरोना संकट के समय सरकार ने इस सेस का नाम बदलकर कोविड सेस कर दिया था।
अब कोविड सेस को बंद कर इसका नाम काऊ सेस कर दिया गया है। प्रति बोतल 1.50 रुपये का सेस कर एवं आबकारी विकास फंड के नाम पर लिया जाएगा। दो रुपये प्रति बोतल सेस पंचायतीराज संस्थाओं को जाएगा। एक रुपया सेस स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस सेवाओं के लिए मिलेगा। कुल मिलाकर उपभोक्ताओं को वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान शराब और बीयर की प्रति बोतल 17 रुपये का सेस चुकाना होगा।

इसे भी पढ़ें:  Sonu Sood Viral Video: सोनू सूद का बिना हेलमेट और शर्टलेस बाइक चलाने का वीडियो वायरल, हिमाचल पुलिस ने शुरू की जांच

हिमाचल में 16 से 18 मार्च तक होगी शराब ठेकों की नीलामी
बता दें कि प्रदेश में शराब ठेकों की नीलामी 16 से 18 मार्च तक होगी। कर एवं आबकारी विभाग ने आवेदन जमा करने और नीलामी का शेड्यूल जारी कर दिया है। सोलन, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, पांगी, किन्नौर और हमीरपुर के ठेकों की नीलामी 16 मार्च को होगी। इनके लिए आवेदन 14 और 15 मार्च को लिए जाएंगे। शिमला, बिलासपुर, बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ और नूरपुर के ठेके 17 मार्च को नीलाम होंगे। आवेदन 15 और 16 मार्च को होंगे। मंडी, सिरमौर, चंबा व ऊना के ठेके 18 मार्च को नीलाम होंगे। इनके लिए आवेदन 16 और 17 मार्च को होंगे।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Political Controversy: विमल नेगी मौत और पेखूबेला प्रोजेक्ट पर जयराम ने सुक्खू सरकार के खिलाफ किए गंभीर दावे

15 से 20 फीसदी अधिक दाम पर नीलाम होंगे ठेके
प्रदेश में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए शराब ठेकों की नीलामी 15 से 20 फीसदी अधिक दाम पर होगी। वर्ष 2017-18 से प्रदेश में शराब के ठेकों का दस फीसदी शुल्क बढ़ाकर नवीनीकरण किया जाता रहा है। सुक्खू सरकार ने इस वर्ष ठेकों की नीलामी करने का फैसला लिया है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: सुक्खू सरकार पर जयराम ठाकुर का बड़ा हमला, व्यवस्था परिवर्तन का दावा बेअसर
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now