Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में 26 सितंबर को 133 केंद्रों पर होगी HAS परीक्षा,परीक्षा केन्द्रों में लगेंगे जैमर

Published on: 23 September 2021
हिमाचल में 26 सितंबर को 133 केंद्रों होगी HAS परीक्षा, परीक्षा केन्द्रों में लगेंगे नेटवर्क जैमर

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) की परीक्षा 26 सितंबर को प्रदेश के 133 केंद्रों में सुबह और शाम के सत्र में एचएएस की परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए शिमला में 32, सोलन में 14, कांगड़ा-धर्मशाला-पालमपुर में 30, मंडी-सुंदरनगर में 12, कुल्लू में 5, चंबा में 6, ऊना में 9, बिलासपुर में 6, हमीरपुर में दस और नाहन में नौ केंद्र बनाए जाएंगे।

परीक्षा के दौरान नकल की संभावनाओं को पूरी तरह से विराम लगाने के लिए राज्य लोक सेवा आयोग ने पहली बार परीक्षा केन्द्रों में नेटवर्क जैमर लगाने का फैसला लिया है। बता दें कि अभी तक यूपीएससी की परीक्षाओं में ही नेटवर्क जैमर लगाए जाते हैं। परीक्षा केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स व मोबाइल फोन ले जाने पर सख्त मनाही रहेगी। यह आदेश सिर्फ अभ्यर्थियों के लिए नहीं बल्कि परीक्षा केंद्रों में ड्यूटी देने वाले स्टाफ और पानी पिलाने से लेकर अन्य कार्य के लिए तैनात सभी कर्मियों पर भी लागू रहेंगे।

आयोग की अतिरिक्त सचिव सुषमा वत्स ने बताया कि बाहरी राज्यों से एचएएस की परीक्षा देने के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को कोविड 19 वैक्सीन की दोनों डोज या 72 घंटे पुरानी आरटीपीसीआर या 24 घंटे पुरानी रैट निगेटिव रिपोर्ट अपने साथ लानी होगी। इन दस्तावेजों को दिखाने के बाद ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को सुबह दस से बारह और दोपहर दो से चार बजे तक परीक्षा होगी।

बुधवार को लोक सेवा आयोग में हुई अधिकारियों की बैठक में एचएएस की परीक्षा में भाग लेने वाले बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीन सर्टिफिकेट दिखाने के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश देने का फैसला लिया गया। हिमाचल के अभ्यर्थियों पर यह शर्त लागू नहीं होंगी।

प्रशासनिक सेवा के 18 पदों के लिए 30625 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड और पहचान पत्र भी लाना अनिवार्य किया गया है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now