Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में बाहरी राज्यों के वाहनों का प्रवेश होगा महंगा, एक अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

हिमाचल में बाहरी राज्यों के वाहनों का प्रवेश होगा महंगा, एक अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

शिमला ब्यूरो|
हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करने वाले बाहरी राज्यों के वाहन चालकों को अपनी जेब और ढीली करनी पड़ेगी, क्योंकि अन्य राज्य के नंबर प्लेट वाले वाहनों का प्रदेश में प्रवेश शुल्क महँगा कर दिया गया है। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए टोल बैरियरों पर बाहरी राज्य के नंबर प्लेट वाली वाहनों प्रवेश शुल्क को 10 से 50 रुपये तक बढ़ दिया है।

हालांकि बढ़ी हुई दरें एक अप्रैल से प्रदेश में लागू होंगी। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए तय किए प्रवेश शुल्क के आधार पर ही बाहरी राज्यों के नंबरों के सभी श्रेणी के वाहनों के त्रैमासिक और सालाना पास बनाए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  HPAS-UGC-NET-IIT Mandi Exams: हिमाचल में HPAS, UGC-NET और IIT मंडी परीक्षाओं के टकराव पर चिंता, सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

पहली अप्रैल से लागू होने वाली शुल्क दरों के अनुसार भारी मालवाहक वाहनों को अब 450 रुपये की जगह 500 रुपये चुकाने होंगे। 6 से 12 सीट यात्री वाहनों को 80 रुपये और 12 सीट से अधिक को 140 रुपये देने होंगे। निजी वाहन चालकों को 40 रुपये की जगह अब 50 रुपये शुल्क देना पड़ेगा। प्रदेश के तहत आने वाले 55 टोल बैरियरों के लिए कर एवं आबकारी विभाग ने प्रवेश शुल्क की दरें तय की हैं।

मालवाहक वाहनों की श्रेणी में इस बार बदलाव किया गया है। पहले 120 क्विंटल से अधिक भार वाले वाहनों की एक ही श्रेणी थी। अब इसका वर्गीकरण कर एक नई श्रेणी बनाते हुए 250 क्विंटल या उससे अधिक भार की नई श्रेणी बना दी गई है। इन वाहनों को प्रदेश में प्रवेश करने के लिए अब 600 रुपये शुल्क देना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें:  तमिलनाडु सरकार ने प्राकृतिक आपदा से ग्रस्त हिमाचल के लिए 10 करोड़ रुपये की मदद की घोषणा
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now