Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में समान नागरिक संहिता लागू करने को लेकर मुख्यमत्री जयराम ने दिया बड़ा बयान

Published on: 25 April 2022
Himachal News: पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जयराम सरकार आने वाले दिनों मेनन समान नागरिक संहिता को लागू करने का निर्णय ले सकती है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने संकेत दे दिए हैं हालांकि उन्होंने कहा है कि इस मामले पर वहा जल्दबाजी नहीं करेंगे| बता दें कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दो दिवसीय दिल्‍ली दौरे पर हैं। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल का जबाब देते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी दी।


दिल्‍ली में मीडिया से बातचीत में जयराम ठाकुर ने समान नागर‍िक संहिता के सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वे अपने प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करेंगे। लेकिन वह इस मामले में जल्‍दबाजी नहीं करेंगे। केंद्र ने जो निर्णय लिया है कि उस पर कई तरह से अच्‍छा भी संदेश गया है। इसका अध्‍ययन किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में इस पर सोच विचार कर लागू करने का निर्णय लिया जाएगा। जयराम ठाकुर ने स्‍पष्‍ट किया कि वह समान नागरिक संहिता को लागू करने में कोई जल्‍दबाजी नहीं करेंगे।

गौरतलब है कि उत्तराखंड ने सबसे पहले अपने यहां इसे लागू करने की घोषणा की है। विधानसभा चुनाव से पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसका ऐलान किया था। केंद्रीय गृह मंत्री ने हाल ही में कहा है कि भाजपा शासित सभी राज्यों में समान नागरिक संहिता पर क्रियान्वयन होगा।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now